नई दिल्ली, मई 5। हर बार की तरह अप्रैल में भी टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी का दबदबा रहा। मारुति सुजुकी, जो कि देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, की लिस्ट में 7 कारें शामिल रहीं। वहीं 2 कारें टाटा और 1 हुंडई की कार शामिल रही। अप्रैल 2022 में मारुति वैगन आर ने एक बार फिर कारों की बिक्री में पहला नंबर हासिल किया, जबकि स्विफ्ट ने पहला नंबर खो दिया। आगे जानते हैं अप्रैल में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट।
वैगनआर बनी नंबर 1
मारुति सुजुकी वैगनआर पिछले महीने बेची गई 17766 इकाइयों के साथ इस लिस्ट में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी बिक्री अप्रैल 2021 में 18656 इकाइयों की तुलना में 5 प्रतिशत कम रही। नंबर 2 पर पिछले महीने 14889 इकाइयों के साथ मारुति की अर्टिगा रही। इसकी अप्रैल 2021 में 8644 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 72 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई।
नेक्सन और क्रेटा
इसके अलावा टाटा की नेक्सन पिछले महीने सेल्स में 94 प्रतिशत की बढ़त के साथ तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी अप्रैल 2022 में 13471 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च 2021 में इसकी 6938 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। हुंडई क्रेटा 12651 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जो अप्रैल 2021 में बेची गई 12463 इकाइयों की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक है।
विटारा ब्रेजा और ईको
टॉप 5 में मारुति सुजुकी की तीसरी कार रही विटारा ब्रेजा। इसकी बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 11220 इकाइयों से 5 प्रतिशत चढ़ कर 11764 इकाई हो गई। मारुति सुजुकी की ही ईको नंबर 6 पर रही। अप्रैल 2021 में बेची गई 11469 इकाइयों की तुलना में ईको की बिक्री सालाना आधार पर 3 फीसदी गिर कर 11154 इकाई रह गई।
बलेनो और डिजायर
मारुति बलेनो की बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 16384 इकाइयों से 33 प्रतिशत घट कर 10938 इकाई रह गई। ये लिस्ट में 7वें नंबर पर रही। 8वें नंबर पर रही मारुति डिजायर। मारुति डिजायर की बिक्री अप्रैल 2021 में 14073 इकाई से 24 फीसदी गिर कर 10701 इकाई रह गयी।
ऑल्टो और पंच
9वें नबर पर रही मारुति की ऑल्टो। इसकी बिक्री 17303 यूनिट्स से 40 फीसदी घट कर 10443 यूनिट्स रह गयी। टाटा पंच 10वें नंबर पर रही, जिसकी पिछले महीने कुल 10132 यूनिट्स बिकीं। साल दर साल आधार पर अप्रैल में मारुति सुजुकी की बिक्री में 5.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। इसने अप्रैल में 1,50,661 यूनिट्स की बिक्री की। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में 1,59,691 यूनिट्स की बिक्री की थी। मारुति की बिक्री पिछले महीने मार्चे के मुकाबले 11.2 फीसदी घटी। अप्रैल 2022 में, टाटा मोटर्स ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया। घरेलू पीवी (पैसेंजर व्हीकल) बिक्री सालाना आधार पर 25,095 इकाइयों से बढ़कर 41,587 इकाई दर्ज की गई। हुंडई मोटर इंडिया ने अप्रैल 2022 में 56,201 इकाइयों की कुल बिक्री की, जो 5 प्रतिशत की गिरावट है। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 59,203 इकाइयों की बिक्री की थी। इसकी घरेलू बिक्री पिछले महीने 10 प्रतिशत घटकर 44,001 इकाई रही, जो अप्रैल 2021 में 49,002 इकाई थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications