Top 10 Car Sales : Maruti फिर निकली हुंडई, टाटा और महिंद्रा से आगे

नयी दिल्ली। अक्टूबर 2020 का महीना भारतीय ऑटो सेक्टर के लिए काफी शुभ रहा। अक्टूबर में त्योहारी सीजन में कारों की की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की गयी। इनमें हुंडई, टाटा मोटर्स और किआ ने किसी भी महीने में अपनी सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। मगर एक बार फिर मारुति सुजुकी ने हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा और किआ को पीछे छोड़ दिया। टॉप 10 बिकने वाली कारों में मारुति के 8 मॉडल शामिल रहे, जबकि हुंडई की 2 कारें इस लिस्ट में शामिल हुईं। बता दें कि पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही मारुति सुजुकी स्विफ्ट। अक्टूबर 2020 में स्विफ्ट की कुल 24,589 यूनिट्स बिकीं। सितंबर में भी स्विफ्ट पहले नंबर पर रही थी। उस महीने में इसकी 22,643 यूनिट्स बिकी थीं। आइए जानते हैं अक्टूबर में बाकी सबसे अधिक बिकने वाली कारों के बारे में।

बलेनो, वैगनआर और ऑल्टो

बलेनो, वैगनआर और ऑल्टो

अक्टूबर में बलेनो बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। पिछले महीने मारुति ने बलेनो की 21,971 यूनिट्स बेचीं। सितंबर में भी बलेनो दूसरे पायदान पर रही थी। सितंबर 2020 में बलेनो की कुल 19,433 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं मारुति की ही वैगनआर अक्टूबर में बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही। वैगनआर की 18,700 यूनिट्स बिकीं। सितंबर में तीसरे नंबर पर 18246 यूनिट्स के साथ ऑल्टो रही थी। पिछले महीने चौथा नंबर ऑल्टो ने हासिल किया जिसकी 17,850 यूनिट्स बिकीं।

छठे और सातवें नंबर पर रही हुंडई की कारें

छठे और सातवें नंबर पर रही हुंडई की कारें

अक्टूबर में पांचवा नंबर 17,675 यूनिट्स के साथ मारुति की डिजायर का रहा। डिजायर ने सितंबर में भी पांचवा पायदा हासिल किया था। तब इसकी 13,988 यूनिट्स बिकी थीं। पिछले महीने छठे और सातवें नंबर पर हुंडई की कारें रहीं। इनमें छठे नंबर पर 14,023 यूनिट्स के साथ हुंडई क्रेटा और 14,000 यूनिट्स के साथ हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस रही। इससे पहले सितंबर में 12,325 यूनिट्स के साथ हुंडई क्रेटा छठे और 11,220 यूनिट्स के साथ मारुति ईको सातवें नंबर पर रही थी। हुंडई की अपनी लिस्ट में क्रेटा का दबदबा कायम है।

आखिरी तीन पायदानों पर मारुति की कब्जा

आखिरी तीन पायदानों पर मारुति की कब्जा

टॉप 10 बिक्री वाली कारों की लिस्ट में अंतिम 3 पायदानों पर मारुति की कारें रहीं। इनमें 13,309 यूनिट्स के साथ ईको आठवें, 12,087 यूनिट्स के साथ विटारा नौवें और 10,612 यूनिट्स के साथ एस-प्रेसो दसवें नंबर पर रही। वहीं सितंबर में 10,373 यूनिट्स के साथ हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस 8वें, 9,982 यूनिट्स के साथ मारुति अर्टिगा 9वें और 9,852 यूनिट्स के साथ मारुति एलीट आई20 10वें नंबर पर रही थी।

मारुति का परफॉर्मेंस सबसे बेहतर

मारुति का परफॉर्मेंस सबसे बेहतर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति का अपना परफॉर्मेंस सबसे बेहतर बना हुआ है। अगस्त में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में 7 मारुति की थीं। इसके अलावा 2 कारें हुंडई और 1 किआ सेल्टोस की थी। इसके बाद सितंबर में 10 में से 7 कारें मारुति की रहीं और बाकी 3 हुंडई की। अब अक्टूबर में भी मारुति ने 8 स्थानों पर कब्जा जमाया है।

मारुति की अक्टूबर सेल

मारुति की अक्टूबर सेल

मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2019 के मुकाबले इस साल समान महीने में 19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.82 लाख से अधिक कारों की बिक्री की। कंपनी की घरेलू बिक्री 17.9 फीसदी बढ़ कर 1.24 लाख यूनिट्स रही, जबकि निर्यात 4.7 फीसदी बढ़ कर 9586 यूनिट्स रहा। इसके हल्के कमर्शियल वाहनों की सेल्स में 30.5 फीसदी इजाफा हुआ।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+