नई दिल्ली, फरवरी 6। साल 2022 देश में वाहन निर्माता कंपनियों के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आया है। सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में कमी और चल रही कोविड-19 महामारी जैसे मुद्दों के बावजूद कुछ कार मॉडल कठिन समय का सामना करने में कामयाब रहे हैं और जनवरी 2022 में पॉजिटिव बिक्री के साथ मजबूत स्थिति में हैं। यहां हम आपको पिछले महीने टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट की जानकारी देंगे, जिनमें से 6 कारें भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की रहीं।
वैगनआर रही नं. 1
मारुति सुजुकी वैगन आर जनवरी 2022 में लगातार तीसरी बार देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वैगन आर की जनवरी 2021 में 17,165-यूनिट बिकी थीं, मगर पिछले महीने इसकी बिक्री 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 20,334-यूनिट पर पहुंच गयी है। वैगन आर की तरह स्विफ्ट ने भी हैट्रिक बनाई है। हैचबैक सेगमेंट में लोकप्रिय कार मारुति सुजुकी स्विफ्ट ने जनवरी 2022 में लगातार तीसरी बार दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार स्टेटस को बरकरार रखा। मारुति सुजुकी ने पिछले महीने स्विफ्ट की 19,108 यूनिट बेचीं, जबकि जनवरी 2021 में 17,180 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी 11 प्रतिशत की वृद्धि।
डिजायर और नेक्सन
डिजायर कॉम्पैक्ट सेडान ने बहुत लंबे समय के बाद देश में तीसरे बेस्टसेलर के रूप में उभरी है। मारुति सुजुकी डिजायर अपने सेगमेंट में मार्केट लीडर बनी हुई है। जनवरी 2022 में मारुति सुजुकी ने देश में डिजायर की 14,967 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 15,135 इकाइयों की तुलना में इसकी सेल में एक प्रतिशत की मामूली गिरावट आई। टाटा नेक्सन चौथे नंबर पर रही। इसकी पिछले महीने 13816 यूनिट्स बिकीं, जो जनवरी 2021 में 8225 यूनिट्स के मुकाबले 68 फीसदी अधिक है।
ऑल्टो और अर्टिगा
जनवरी 2022 में, मारुति सुजुकी ऑल्टो ने जनवरी 2021 में 18,260-यूनिट की बिक्री के मुकाबले 12,342-यूनिट की बिक्री की। इसके साथ ही इस कार की बिक्री में 32 प्रतिशत की गिरावट आई। ऑल्टो इस सूची में पांचवें स्थान पर है। जनवरी 2021 में 9,565-यूनिट की बिक्री की तुलना में, अर्टिगा की जनवरी 2022 में 11,847-यूनिट बिकीं। इसकी बिक्री में 24 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
सेल्टॉस और वेन्यू
किआ सेल्टोस जनवरी 2022 में 11,483-यूनिट की बिक्री के साथ सातवीं बेस्टसेलर कार के रूप में उभरी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 9,869-यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी इस कार की बिक्री में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेल्टोस एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत प्रतियोगी है और देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी के रूप में भी उभरी है। हुंडई वेन्यू ने भी टॉप -10 की लिस्ट में जगह बनाई है और देश में आठवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। वेन्यू ने जनवरी 2022 में 11,377-यूनिट के साथ बिक्री में तीन प्रतिशत की गिरावट देखी, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कार की 11,779-यूनिट की बिक्री हुई थी।
अंतिम दो कारें
टॉप-10 की सूची में छठा मारुति सुजुकी मॉडल ईको वैन है। कंपनी ने जनवरी 2021 में 11,680 इकाइयों की तुलना में इस कार की पिछले महीने 10,528 इकाइयां बेचीं, जिससे बिक्री में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स का भारतीय बाजार में लेटेस्ट प्रोडक्ट पंच ईको से केवल 501 इकाइयों से पीछे रह गया। अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने के बाद से टाटा पंच बी-सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। जनवरी 2022 में टाटा पंच ने देश में 10,027 यूनिट की बिक्री दर्ज की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications