नई दिल्ली, मार्च 5। पिछले महीने भारत में टॉप 10 कारों की बिक्री 1,30,491 इकाई रही, जो फरवरी 2021 में बेची गई 1,27,866 इकाइयों से 2 प्रतिशत अधिक है। एक बार फिर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने अपने 7 मॉडलों के साथ लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा। वहीं हुंडई, महिंद्रा और टाटा मोटर्स की 1-1 कार लिस्ट में शामिल रही। आगे जानिए सभी 10 कारों की लिस्ट।
स्विफ्ट रही नं. 1
मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले महीने बेची गई 19,202 इकाइयों के साथ इस लिस्ट में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी बिक्री फरवरी 2021 में 20,264 इकाइयों की तुलना में 5.24 प्रतिशत कम रही। स्विफ्ट फरवरी 2022 में टॉप 10 कारों की लिस्ट में 14.88 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। नंबर 2 पर पिछले महीने 17,438 इकाइयों के साथ डिजायर सेडान रही। इसकी फरवरी 2021 में 11,901 इकाइयों की बिक्री हुई थी। इसकी बिक्री में 46.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
वैगनआर और बलेनो
इसके अलावा मारुति सुजुकी की वैगनआर पिछले महीने सेल्स में 21.67 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसकी फरवरी 2022 में 14,669 यूनिट्स बिकीं, जबकि फरवरी 2021 में इसकी 18,728 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मारुति सुजुकी बलेनो 12,570 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे नंबर पर रही, जो फरवरी 2021 में बेची गई 20,070 इकाइयों की तुलना में 37.37 प्रतिशत कम है। मारुति ने पिछले महीने बलेनो के नये मॉडल को लॉन्च किया था।
नेक्सन और अर्टिगा
टॉप 5 में मारुति सुजुकी की 4 चारों के साथ टाटा नेक्सन शामिल हुई। इसकी बिक्री फरवरी 2021 में बेची गई 7,929 इकाइयों से 54.61 प्रतिशत बढ़ कर 12,259 इकाई हो गई। मारुति सुजुकी की एर्टिगा नंबर 6 पर रही। फरवरी 2021 में बेची गई 9,774 इकाइयों की तुलना में अर्टिगा की बिक्री सालाना आधार पर 19.18 फीसदी बढ़ कर 11,649 इकाई हो गई।
ऑल्टो और बोलेरो
ऑल्टो की बिक्री फरवरी 2021 में बेची गई 16,919 इकाइयों से 31.73 प्रतिशत घट कर 11,551 इकाई रह गई। वहीं 8वें नंबर पर रही बोलेरो। बोलेरो की पिछले महीने 11045 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल फरवरी में इसकी 6202 यूनिट्स बिकी थीं। यानी इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 128.06 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
नंबर 9 और 10
9वें नबर पर रही हुंडई की वेन्यू। इसकी बिक्री 11224 यूनिट्स से 9.02 फीसदी घट कर 10212 यूनिट्स रह गयी। मारुति सुजुकी की सेलेरियो भी इस लिस्ट में शामिल रही। यह 10वें नंबर पर रही। फरवरी 2021 में बेची गई 6,214 इकाइयों से इसकी बिक्री 59.25 प्रतिशत वृद्धि के साथ 9,896 इकाई की रही। मारुति ने पिछले महीने 164,056 यूनिट्स बेचीं, जबकि एक साल पहले फरवरी 2021 में 164,469 यूनिट्स बेची थीं। हालांकि इसका निर्यात 11,486 यूनिट्स से बढ़ कर 24,021 यूनिट्स हो गया। हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को फरवरी में कुल बिक्री में 53,159 इकाइयों की 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की। टाटा मोटर्स ने कहा कि इसकी कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर फरवरी में 73,875 इकाई हो गई। कंपनी ने फरवरी 2021 में 58,366 इकाइयाँ बेची थीं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अनुसार फरवरी में इसकी कुल बिक्री 89 प्रतिशत बढ़कर 54,455 इकाई हो गई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications