नई दिल्ली, मई 4। पिछले महीने 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में से 7 मारुति सुजुकी की रहीं, 3 मॉडल हुंडई के रहे। वैगनआर 2021 में पहली बार कंपनी की बाकी कारों (जैसे स्विफ्ट, ऑल्टो, बलेनो और डिजायर) से ज्यादा बिकी। हालांकि टॉप 10 मॉडलों में से अधिकतर कारों की बिक्री में गिरावट आई। टॉप 10 में केवल 3 कारें ऐसी रहीं, जिनकी बिक्री मार्च के मुकाबले अप्रैल में बढ़ी। इनमें डिजायर, हुंडई आई10 ग्रैंड नियोस और हुंडई वेन्यू शामिल हैं। सबसे अधिक बिकने वाली पांचों कारें मारुति की रहीं, जिनमें पहला नंबर वैगनआर का रहा।
ये हैं टॉप 2 कारें
मारुति सुजुकी वैगनआर अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 18656 यूनिट्स बिकीं। मार्च के मुकाबले अप्रैल में इस कार की बिक्री में 0.54 फीसदी की गिरावट आई। मार्च में इसकी 18757 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही स्विफ्ट। स्विफ्ट की मार्च 2021 में 21714 यूनिट्स के मुकाबले अप्रैल 2021 में कुल 18316 यूनिट्स बिकीं।
तीसरे और चौथे नंबर पर रहीं ये कारें
अप्रैल 2021 में ऑल्टो ने तीसरा स्थान हासिल किया। मार्च में बेची गई 17401 इकाइयों के मुकाबले इस कार की अप्रैल में 17303 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति बलेनो चौथे स्थान पर रही। बलेनो की 21217 यूनिट्स के मुकाबले 16384 यूनिट्स बिकीं। इन दोनों कारों की अप्रैल बिक्री मार्च के मुकाबले क्रमश: 0.56 फीसदी और 22.78 फीसदी घटी।
डिजायर और क्रेटा
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर हुंडई की डिजायर का रहा। इस कार की पिछले महीने 14073 यूनिट्स बिकीं। जबकि मार्च में इसकी 11434 यूनिट्स बेची थीं। अप्रैल में क्रेटा हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। ये लिस्ट में छठे नबर पर रही। इस कार की मार्च में 12640 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 12463 यूनिट्स बिकीं।
नियोस और ईको
सातवें नंबर पर रही हुंडई आई10 ग्रैंड नियोस। कंपनी ने अप्रैल 2021 में इसकी 11540 यूनिट्स बेचीं। जबकि मार्च में इस कार की कुल 11020 यूनिट्स की बिक्री की गयी थी। इसके बाद नंबर आता है मारुति ईको का। मारुति ईको इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। 11547 यूनिट्स के मुकाबले इस कार की अप्रैल में 11469 यूनिट्स बिकीं।
वेन्यू और ब्रेजा
नौवें नंबर पर रही हुंडई वेन्यू। हुंडई ने मार्च में 10722 यूनिट्स के मुकाबले अप्रैल में इस कार की कुल 11245 यूनिट्स की बिक्री की। आखिरी नंबर पर रही मारुति की विटारा ब्रेजा। विटारा ब्रेजा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। 11274 यूनिट्स के मुकाबले विटारा ब्रेजा की पिछले महीने 11220 यूनिट्स बिकीं। मारुति की कुल सेल्स देखें तो कंपनी की कुल सेल्स मार्च 2021 में 167,014 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 4.3 फीसदी की गिरावट के साथ 159,491 यूनिट्स रही। कंपनी की घरेलू बिक्री घट कर 142454 यूनिट्स रह गयी। मगर निर्यात 48 फीसदी की अच्छी बढ़ोतरी के साथ 17,237 यूनिट्स रहा। मार्च के मुकाबले इसके मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट की बिक्री 8.8 फीसदी गिर कर 97,359 यूनिट्स रह गयी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications