नई दिल्ली, अक्टूबर 4। सितंबर का महीना ऑटो सेक्टर के लिए काफी कमजोर रहा। अगस्त के मुकाबले पिछले महीने ऑटो कंपनियों की सेल्स घटी। बात करें पिछले महीने 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों की तो इस लिस्ट में 5 कारें मारुति सुजुकी की रहीं। इन कारों में ऑल्टो, अर्टिगा, बलेनो, ईको और वैगनआर शामिल हैं। आगे जानिए सितंबर में 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों के नाम।
ऑल्टो रही नंबर 1
मारुति सुजुकी ऑल्टो सितंबर 2021 में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। मारुति ने पिछले महीने बलेनो की 12143 यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इस कार की 18246 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी ऑल्टो की सेल्स में 33.45 फीसदी की भारी गिरावट आई। अर्टिगा पिछले महीने देश में सर्वाधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट में दूसरी रैंक पर काबिज होने में सफल रही। कंपनी ने सितंबर 2021 में इस कार की 11308 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 9982 इकाइयां बेची थीं।
तीसरे नंबर पर रही सेल्टॉस
सितंबर 2020 में बेची गई 9079 इकाइयों की तुलना में किया ने भारत में पिछले महीने सेल्टॉस की 9583 इकाइयाँ बेचीं। इसकी सेल्स में लगभग 5.5 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। टाटा नेक्सन देश में चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। टाटा ने पिछले महीने नेक्सन की 9211 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में इसकी 6007 इकाइयां बिकी थी। इसकी बिक्री में 53.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
क्रेटा और बलेनो
हुंडई की क्रेटा की बिक्री में काफी भारी गिरावट आई है। कंपनी ने पिछले महीने क्रेटा की 8193 इकाइयों की बिक्री की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में क्रेटा की 12325 इकाइयों की बिक्री हुई थी, जिससे पिछले महीने बिक्री में 33.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बलेनो छठे नंबर पर रही। कंपनी ने सितंबर 2020 में बेची गई 19483 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने बलेनो की 8077 इकाइयां बेचीं, जिससे 58.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
वैन्यू और ईको
हुंडई वैन्यू इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रही। वैन्यू की बिक्री पिछले महीने घटी। कंपनी ने पिछले महीने वैन्यू की 7924 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 8469 इकाइयों की बिक्री की थी। इसकी बिक्री में 6.44 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 8वें नंबर पर रही मारुति सुजुकी ईको। सितंबर 2021 में इस कार की 7844 इकाइयों की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसकी 11220 इकाइयों की बिक्री हुई थी।
9वें और 10वें नंबर की कारें
मारुति ने पिछले महीने वैगनआर की 7632 इकाइयां बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में बेची गई 17581 इकाइयों की तुलना में बिक्री में 56.59 फीसदी की गिरावट देखी गई। टाटा ने पिछले महीने अल्ट्रॉज की 5772 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में भारत में इसकी 5952 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिससे बिक्री में 25.90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि सितंबर से पहले ऑटो कंपनियों की सेल्स में अगस्त में भी गिरावट देखने को मिली थी। टाटा मोटर्स की बिक्री 8.16 फीसदी गिर कर 25730 यूनिट्स रह गयी। हुंडई मोटर इंडिया की कुल सितंबर बिक्री में 22.47 प्रतिशत की गिरावट आई। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटो सेगमेंट ने सितंबर में कुल 28,112 इकाइयों की बिक्री दर्ज की, जो अगस्त की तुलना में 8.08% कम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications