
Top 10 Car Sales : साल 2022 के अंतिम महीने में, मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर रही। पिछले साल यानी 2021 के इसी महीने के दौरान 14,458 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने इसकी बिक्री 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,932 यूनिट्स की रही। हेविली अपडेटेड बलेनो 2022 की शुरुआत में आई थी और यह लगातार टॉप बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है। जहां तक दिसंबर में टॉप 10 सेलिंग कारों की लिस्ट की बात है तो इसमें बलेनो सहित 7 कारें मारुति की रही, जबकि 2 कारें टाटा और 1 कार हुंडई की रही। आगे जानिए लिस्ट में और कौन-कौन सी कारें शामिल रहीं।
अर्टिगा और स्विफ्ट
दिसंबर 2021 में 11840 इकाइयों के मुकाबले मारुति अर्टिगा की पिछले महीने कुल 12273 इकाइयों की बिक्री हुई और ये दूसरे स्थान पर रही। इसकी बिक्री में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मारुति स्विफ्ट 15661 इकाइयों के मुकाबले 12061 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
नेक्सन और डिजायर
टाटा की नेक्सन चौथे स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 12053 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। दिसंबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 7 फीसदी घटी। तब इसने 12899 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी। मारुति की डिजायर 5वें स्थान पर रही। पिछले महीने इसकी 11997 यूनिट की बिक्री दर्ज की गयी। दिसंबर 2021 के मुकाबले इसकी बिक्री 13 फीसदी बढ़ी है। तब इसने 10633 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी।
मारुति ब्रेजा और टाटा पंच
मारुति ब्रेजा पिछले महीने भारत में छठी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। दिसंबर 2021 में 9531 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 11200 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 7वें नंबर पर रही टाटा पंच ने 32 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 8008 इकाइयों के मुकाबले कुल 10586 इकाइयों की बिक्री देखी।
मारुति ईको और हुंडई क्रेटा
मारुति ईको पिछले महीने भारत में 8वीं सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। दिसंबर 2021 में 9165 इकाइयों के मुकाबले इसकी पिछले महीने 10581 इकाइयों की बिक्री दर्ज की गयी। यानी इसकी बिक्री में साल दर साल आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 9वें नंबर पर रही हुंडई क्रेटा ने 34 प्रतिशत की उछाल के साथ 7609 इकाइयों के मुकाबले कुल 10205 इकाइयों की बिक्री दर्ज की।
मारुति वैगनआर
मारुति वैगनआर दिसंबर 2021 में 19728 इकाइयों के मुकाबले 10181 इकाइयों की बिक्री के साथ 10वें स्थान पर रही। इस कार की बिक्री में सालाना आधार पर 48 प्रतिशत की गिरावट हुई। नवंबर 2022 में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों में से 7 कारें मारुति की ही थीं। तब लिस्ट में 2 कारें टाटा और 1 कार हुंडई की रही थीं। महिंद्रा या किआ जैसी कोई अन्य कंपनी इस लिस्ट में तब भी जगह नहीं बना पाई थी। नवंबर में भी मारुति सुजुकी की बलेनो सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों की लिस्ट में पहले नंबर पर रही थी। बलेनो की नवंबर 2021 में 9931 इकाइयों के मुकाबले नवंबर 2022 में 20945 इकाइयों की बिक्री हुई थी। बिक्री में 110.91 प्रतिशत की उछाल के साथ ये सबसे अधिक बिकने वाली कार रही थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications