नयी दिल्ली। बीत चुके वित्त वर्ष 2020-21 के आखिरी महीने मार्च में भी कारों की बिक्री के मामले में मारुति सुजुकी के आगे कोई कंपनी नहीं टिक सकी। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने हुंडई, महिंद्रा और टाटा जैसी कंपनियों को एक बार फिर से पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने बिकने वाली 10 सबसे अधिक कारों में से 7 मारुति की ही रहीं। बाकी तीन पायदान पर हुंडई ने कब्जा जमाया। यानी टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में इन दो कंपनियों के अलावा किसी भी कंपनी की कोई कार अपनी जगह नहीं बना सकी। आइए जानते हैं कि मार्च में कौन सी कार सबसे अधिक बिकी।
स्विफ्ट बनी नंबर 1
मारुति सुजुकी स्विफ्ट मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 21714 यूनिट्स बिकीं। साल दर साल आधार इस कार की बिक्री में बहुत अधिक (153.22 फीसदी) वृद्धि हुई। पिछले साल मार्च में इसकी 8575 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही बलेनो। बलेनो की मार्च 2020 में 11406 यूनिट्स के मुकाबले मार्च 2021 में कुल 21217 यूनिट्स बिकीं।
तीसरे नंबर पर रही वैगनआर
मार्च 2021 में वैगनआर ने तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल इसी महीने में बेची गई 9151 इकाइयों के मुकाबले इस कार की 18757 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति ऑल्टो चौथे स्थान पर रही। बलेनो की 10829 यूनिट्स के मुकाबले 17401 यूनिट्स बिकीं। इन दोनों कारों की मार्च बिक्री क्रमश: 12.70 फीसदी और 11.78 फीसदी बढ़ी।
पांचवे नंबर पर रही क्रेटा
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर हुंडई की क्रेटा का रहा। इस कार की पिछले महीने 12640 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल मार्च में हुंडई ने क्रेटा की 6706 यूनिट्स बेची थीं। मार्च में क्रेटा हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार भी रही। छठे नबर पर रही मारुति ईको। ईको की 5966 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 11547 यूनिट्स बिकीं।
सातवें और आठवें नंबर पर मारुति का कब्जा
सातवें नंबर पर रही मारुति की डिजायर। मारुति ने मार्च 2020 में 5476 यूनिट्स के मुकाबले मार्च 2021 में इस कार की कुल 11434 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद नंबर आता है विटारा ब्रेजा का। मारुति विटारा ब्रेजा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। 5513 यूनिट्स के मुकाबले विटारा ब्रेजा की 11274 11680 यूनिट्स बिकीं।
अंतिम दो पायदानों पर हुंडई की कारें
नौवें नंबर पर रही हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस। हुंडई ने मार्च 2020 में 4293 यूनिट्स के मुकाबले मार्च 2021 में इस कार की कुल 11020 यूनिट्स की बिक्री की। आखिरी नंबर पर रही हुंडई की वेन्यू। वेन्यू इस लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। 6127 यूनिट्स के मुकाबले वेन्यू की पिछले महीने 10722 यूनिट्स बिकीं। साल दर साल आधार पर मार्च में मारुति की घरेलू सेल्स मार्च 2020 में 76,976 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 149,518 यूनिट्स रही। कंपनी का निर्यात 4712 यूनिट्स से 146 फीसदी बढ़ कर 11597 यूनिट्स रहा। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री 164,469 यूनिट्स से 1.15 फीसदी बढ़ कर 167014 यूनिट्स रही। वहीं हुंडई की सेल्स पूरे 100 फीसदी बढ़ी। मार्च में इसकी कार सेल्स 26300 (मार्च 2020) से बढ़ कर 52600 यूनिट्स रही।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications