नयी दिल्ली। सितंबर 2020 में मारुति सुजुकी ने एक बार फिर कार सेल्स के मामले में बाजी मार ली। कंपनी की सितंबर सेल्स लॉकडाउन के बाद से न केवल और बेहतर हुई, बल्कि इसने सितंबर 2019 के मुकाबले भी ज्यादा कारें बेची। एक और धमाल जो मारुति ने किया वो है टॉप 10 सेलिंग वाली कारों में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी हासिल करना। बता दें कि सितंबर 2020 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से 7 मारुति की रहीं, जबकि इस लिस्ट में 3 कारें हुंडई की शामिल हुईं। इससे पहले अगस्त में भी मारुति ने यही कारनामा किया था। मारुति की कुल कार बिक्री सितंबर 2019 के मुकाबले 30.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,60,442 यूनिट्स रही। घरेलू स्तर पर इसने 1,50,040 कारें बेचीं, जबकि 2,568 यूनिट्स का निर्यात किया। आइए जानते हैं टॉप 10 सेलिंग कारों के बारे में।
पहले नंबर पर रही स्विफ्ट
10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर रही स्विफ्ट। मारुति ने स्विफ्ट की सितंबर में 22,643 यूनिट्स बेचीं। अगस्त में भी स्विफ्ट इस लिस्ट में पहले पायदान पर रही थी। अगस्त में मारुति ने स्विफ्ट की 14,869 यूनिट्स बेची थीं। वहीं पिछले महीने दूसरे नंबर पर 19,433 यूनिट्स के साथ बलेनो रही। अगस्त में 10,742 यूनिट्स के साथ बलेनो छठे नंबर पर रही थी।
तीसरे और चौथे नंबर पर कौन सी कारें
सितंबर में सर्वाधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट में तीसरा नंबर ऑल्टो का रहा। पिछले महीने ऑल्टो की 18,246 यूनिट्स बिकीं। अगस्त में ऑल्टो की 14,397 यूनिट्स बिकी थीं और ये इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही थी। चौथे नंबर पर मारुति वैगनआर रही। मारुति ने सितंबर में वैगनआर की 17,581 यूनिट्स बेचीं। आइए जानते हैं टॉप 10 में शामिल बाकी कारों के बारे में।
टॉप 10 में शामिल बाकी कारें
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर 13,988 यूनिट्स के साथ मारुति डिजायर, 12,325 यूनिट्स के साथ हुंडई क्रेटा छठे नंबर पर, 11,220 यूनिट्स के साथ मारुति ईको सातवें नंबर पर, 10,373 यूनिट्स के साथ हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस 8वें नंबर पर, 9,982 यूनिट्स के साथ मारुति अर्टिगा 9वें नंबर पर और 9,852 यूनिट्स के साथ मारुति एलीट आई20 10वें नंबर पर रही।
हुंडई, टाटा और महिंद्रा पिछड़ीं
अगस्त में भी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति की 7 कारें रही थीं। बाकी 2 कारें हुंडई और 1 किआ सेल्टोस की रही थीं। बता दें कि अगस्त में 9वें और 10वें नंबर पर भी मारुति की कारें रही थीं। 9वें नंबर पर अर्टिगा रही थी, जिसकी 9,302 यूनिट्स बिकी थीं। वहीं 10वें नंबर पर मारुति ईको रही थी। इसकी कंपनी ने 9115 यूनिट्स बेची थीं। जुलाई में ईको 8501 यूनिट्स की सेल्स के साथ आठवें नंबर पर रही थी।
महिंद्रा कारों की सेल्स
सितंबर में महिंद्रा की सेल्स 17 फीसदी घट कर 35,920 यूनिट्स रह गई। इनमें घरेलू सेल्स 16 फीसदी घट कर 34,351 यूनिट्स और निर्यात 41 फीसदी गिर कर 1,541 यूनिट्स रह गया। महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर सेल्स 17 फीसदी बढ़ कर 43,386 यूनिट्स रही। इनमें घरेलू बिक्री में 18 फीसदी और निर्यात 6 फीसदी बढ़ा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
