Best selling cars in October 2023: अक्टूबर 2023 में भारत में टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में मारुति, टाटा, हुंडई और महिंद्रा के मॉडल शामिल हैं।
शीर्ष 2 स्थानों पर मारुति कारों (वैगनआर और स्विफ्ट) का कब्जा है। टाटा नेक्सन तीसरे स्थान पर है, जबकि पंच छठे स्थान पर है। महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई क्रेटा क्रमशः 9वें और 10वें स्थान पर हैं। मारुति बलेनो चौथे स्थान पर है, जबकि ब्रेजा, डिजायर और अर्टिगा ने क्रमशः 5वां, 7वां और 8वां स्थान हासिल किया है।

अक्टूबर 2023 में बिकने वाली टॉप 10 कारें
- मारुति वैगनआर: 22,080 कारें
- मारुति स्विफ्ट: 20,598 कारें
- टाटा नेक्सन: 16,887 कारें
- मारुति बलेनो: 16,594 कारें
- मारुति ब्रेजा: 16,050 कारें
- टाटा पंच: 15,317 कारें
- मारुति डिजायर: 14,699 कारें
- मारुति अर्टिगा: 14,209 कारें
- महिंद्रा स्कॉर्पियो: 13,578 कारें
- हुंडई क्रेटा: 13,077 कारें
वहीं फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 12.51% बढ़ी।
अक्टूबर 2023 में कुल बिक्री 21,17,596 वाहन बिके, जबकि अक्टूबर 2022 में यह संख्या 22,95,099 वाहन की थी।
इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 6.15 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2022 में 58,823 यूनिट से बढ़कर पिछले महीने 62,440 यूनिट हो गई।
अक्टूबर 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17,25,043 इकाइयों से 12.60 प्रतिशत घटकर 15,07,756 इकाई रह गई।
अक्टूबर 2023 में तिपहिया वाहनों की बिक्री 45.63 प्रतिशत बढ़ी। अक्टूबर 2022 में 71,903 इकाइयों की तुलना में 1,04,711 इकाइयां बेची गईं।
पिछले वर्ष की तुलना में यात्री वाहन की बिक्री 1.36 प्रतिशत कम रही। पिछले महीने 3,53,990 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2022 में 3,58,884 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 10.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अक्टूबर 2023 में 88,699 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 80,446 यूनिट्स का था।
FADA के अनुसार, 2023 की नवरात्रि ने खुदरा बिक्री में साल-दर-साल 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ एक मील का पत्थर साबित हुआ है। नवरात्रि 2017 के आंकड़ों को पार कर गया। ट्रैक्टरों को छोड़कर, जिसमें 8 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, सभी श्रेणियों में अच्छी वृद्धि देखी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
