नयी दिल्ली। 2021 की शुरुआत कार कंपनियों के लिए काफी अच्छी रही। लगभग सभी कार कंपनियों की सेल्स में बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कोरोना संकट में एक समय जीरो सेल्स रह जाने के बाद पिछले कई महीनों से कार कंपनियों की सेल्स में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मगर यदि टॉप 10 कारों की बिक्री देखें तो एक बार फिर मारुति ने बाजी मारी। पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से 7 मारुति की रहीं। बाकी 3 तीन कारें हुंडई रहीं। पिछले महीने मारुति और हुंडई के अलावा किसी और कार कंपनी का एक भी मॉडल टॉप 10 बिकने वाली कारों में जगह नहीं बना सका। आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की डिटेल।
पहले नंबर पर रही ऑल्टो
मारुति सुजुकी ऑल्टो जनवरी महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसकी 18,260 यूनिट्स बिकीं। साल दर साल आधार इस कार की बिक्री में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई। पिछले साल जनवरी में इसकी 18140 यूनिट्स बिकी थीं। दूसरे नंबर पर रही स्विफ्ट। स्विफ्ट की जनवरी 2020 में 19,981 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में कुल 17,180 यूनिट्स बिकीं।
तीसरे नंबर पर वैगनआर
जनवरी 2021 में वैगनआर ने बलेनो को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल इसी महीने में बेची गई 15,232 इकाइयों के मुकाबले इस कार की 17,165 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति बलेनो चौथे स्थान पर रही। बलेनो की 20,485 यूनिट्स के मुकाबले 16648 यूनिट्स बिकीं।
छठे नंबर पर रही क्रेटा
टॉप 10 बिकने वाली कारों में पांचवा नंबर मारुति डिजायर का रहा। इस कार की पिछले महीने 15125 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल जनवरी में मारुति ने डिजायर की 22,406 यूनिट्स बेची थीं। छठे नबर पर रही हुंडई की क्रेटा। क्रेटा की 6,900 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 12,284 यूनिट्स बिकीं। क्रेटा हुंडई की सबसे अधिक बिकने वाली कार भी रही।
सातवें नंबर पर रही वैन्यू
सातवें नंबर पर रही हुंडई वैन्यू। हुंडई ने जनवरी 2020 में 6,733 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में इस कार की कुल 11,779 यूनिट्स की बिक्री की। इसके बाद नंबर आता है ईको का। मारुति ईको इस लिस्ट में आठवें नंबर पर रही। 12,324 यूनिट्स के मुकाबले मारुति ईको की पिछले महीने 11680 यूनिट्स बिकीं।
ग्रैंड आई10 नियोस और विटारा ब्रेजा
नौवें नंबर पर रही हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस। हुंडई ने जनवरी 2020 में 8,774 यूनिट्स के मुकाबले जनवरी 2021 में इस कार की कुल 10,865 यूनिट्स की बिक्री की। आखिरी नंबर पर है विटारा ब्रेजा। मारुति विटारा ब्रेजा इस लिस्ट में 10वें नंबर पर रही। 10,134 यूनिट्स के मुकाबले मारुति विटारा ब्रेजा की पिछले महीने 10,623 यूनिट्स बिकीं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
