Tomato : भारत में पिछले 2 महीने से टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। देश में कुछ शहर तो ऐसे है जिसमें खुदरा भाव 300 रु किलो तक पहुंच गए थे। हालांकि सरकार के एक्शन में आने के बाद टमाटर की कीमतें कम होनी शुरू हुई। नेपाल से हाल ही में टमाटर की खेप आई थी। यूपी वालों को इसी कारण अब सस्ते टमाटर मिल रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार की पहल के बाद 5 टन नेपाली टमाटर सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश आए। जिन टमाटर की बिक्री आज यानी 17 अगस्त गुरुवार से आम लोगों के लिए शुरू कर दी गई हैं। इन टमाटर की कीमत की बात करें तो फिर यह टमाटर 50 रु प्रति किलो बेचे जा रहे है। जिस वजह से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अनुसार उन्होंने नेपाल से 10 टन टमाटर खरीद का समझौता नेपाल से किया था। जिस समझौते के तहत 5 टन की डिलीवरी हो गई। इनको मोबाइल बैन के माध्यम से लोगों तक बेचा जा रहा।
संस्थान के यह सेल केवल उत्तर प्रदेश के लिए है। नेपाली टमाटर देश के अन्य हिस्सों में नहीं बेचे जाएंगे क्योंकि इसके पिछले एक काफी बड़ी परेशानी छिपी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेपाली टमाटर की उम्र काफी कम होती है और उत्तर प्रदेश नेपाल के पास है, ऐसे में वह के कुछ शहरों में बिक्री होगी।
अगर टमाटर को दूसरे प्रदेशों में भेजा जाता है, तो फिर टमाटर रास्ते में ही खराब हो जायेंगे। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान में अन्य जगहों से इंपोर्ट कर टमाटर कम कीमत पर बीच जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : साइबर ठग इन 4 तरीकों से लूट रहे, अभी से हो जाएं सावधान
मार्केट में भी कीमत कम हो रही है। कुछ वक्त पहले तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टमाटर 180-200 रु प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन एमपी और हिमाचल से बड़ी खेप आने की वजह से टमाटर के प्राइस 100- 120रु तक पहुंच गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार व्यापारियों का दावा है कि सप्लाई में अब सुधार हो रहा, ऐसे में आने वाले 15 दिनों में तहत की कीमतें लोगों को राहत देगी।
यह भी पढ़ें : ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए कैसे लुटते हैं


Click it and Unblock the Notifications