Tomato prices suddenly increased: देश में टमाटर के दाम अचानक बढ़ गए हैं। स्थिति यह हो गई है कि 20 रु से लेकर 25 रु किलो बिकने वाला टमाटर अचानक 100 रुपये के पार निकल गया है। जानकारी के अनुसार टमाटर की कीमतें कई कारणों से बढ़ी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारिश के मौसम में देरी और अत्यधिक गर्मी के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके अलावा खेती के प्रति किसानों की घटती दिलचस्पी का असर भी फसल और उसकी कीमतों पर देखने को मिल रहा है।

आइये जानते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों की मंडी में टमाटर का थोक भाव क्या है। क्योंकि थोक भाव से बाजार में आते आते रेट करीब 25 से लेकर 50 फीसदी तक बढ़ जाता है।
जयपुर में टमाटर के बढ़े हुए हैं। यहां की मंडी की बात करे, तो यहां 3750 रुपये से लेकर 5710 रुपये प्रति क्विंटल का भाव पर टमाटर बिक रहा है।
जहां तक दिल्ली की बात है तो टमाटर 3550 रुपये से लेकर 5700 रुपये प्रति क्विंटल का भाव पर बिक रहा है।
वहीं आगरा मंडी में टमाटर 925 प्रति क्विंटल से लेकर 1085 प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है। गोरखपुर मंडी में टमाटर 1200 प्रति क्विंटल से लेकर 1450 प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है।
वहीं असम की लखीमपुर मंडी में टमाटर का भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 1800 प्रति क्विंटल पर बिक रहा है।
छत्तीसगढ़ में टमाटर का रेट दुर्ग मंडी में 1650 प्रति क्विंटल से लेकर 1900 प्रति क्विंटल तक और रायगढ़ मंडी में 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2200 प्रति क्विंटल तक और राजनन्दगांव मंडी में दाम 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2500 प्रति क्विंटल के रेट पर बिक रहा है।
गुजरात में टमाटर का रेट बढ़ा हुआ है। आनंद मंडी में भाव 1650 प्रति क्विंटल से लेकर 2500 प्रति क्विंटल तक है। वहीं दहोड़ मंडी में भाव 1550 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है। इसके अलावा पोरबंदर मंडी में टमाटर का भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है। राजकोट मंडी में भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है। सूरत मंडी में टमाटर का भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है।
हरियाणा में भी टमाटर महंगा बिक रहा है। अम्बाला मंडी में टमाटर का भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2500 प्रति क्विंटल तक है। वहीं झाजर मंडी में भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2300 प्रति क्विंटल तक है। इसके अलावा जिन्द मंडी में भाव 850 प्रति क्विंटल से लेकर 1400 प्रति क्विंटल तक है।
हिमाचल प्रदेश में भी टमाटर महंगा हो गया है। बिलासपुर मंडी में टमाटर का भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2400 प्रति क्विंटल तक है। वहीं चंबा मंडी में भाव 2450 प्रति क्विंटल से लेकर 3000 प्रति क्विंटल तक है। काँगड़ा में यह भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 2400 प्रति क्विंटल तक है।
मध्य प्रदेश में टमाटर काफी महंगा है। यहां की होशंगाबाद मंडी में टमाटर का भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 1720 प्रति क्विंटल तक है। वहीं राजगढ़ मंडी में टमाटर का भाव 1800 प्रति क्विंटल से लेकर 2500 प्रति क्विंटल तक है।
महाराष्ट में भी टमाटर महंगा बिक रहा है। यहां की अहमदनगर मंडी में टमाटर का भाव 1010 प्रति क्विंटल से लेकर 1200 प्रति क्विंटल तक है। वहीं औरंगाबाद मंडी में भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2200 प्रति क्विंटल तक है। इसके अलावा मुंबई मंडी में टमाटर का भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 3500 प्रति क्विंटल तक है।
पंजाब में टमाटर का रेट ऊपर बना हुआ है। अमृतसर मंडी में टमाटर का भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2500 प्रति क्विंटल तक है। वहीं बरनाला मंडी में भाव 1650 प्रति क्विंटल से लेकर 2600 प्रति क्विंटल तक है। वहीं जलंधर में 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 1600 प्रति क्विंटल तक है। लुधियाना मंडी में भाव 1650 प्रति क्विंटल से लेकर 2200 प्रति क्विंटल तक है।
इसके अलावा राजस्थान में भी टमाटर महंगा बिक रहा है। यहां की अजमेर मंडी में टमाटर का भाव 1250 प्रति क्विंटल से लेकर 1600 प्रति क्विंटल तक है। वहीं अलवर मंडी में भाव 1450 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है। बीकानेर में भाव 650 प्रति क्विंटल से लेकर 2000 प्रति क्विंटल तक है। जयपुर मंडी में यह भाव 1850 प्रति क्विंटल से लेकर 3000 प्रति क्विंटल तक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications