मानसून ने देशभर में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. जल जमाव से लोगों का बाहर निकलना दुसवार हो गया है. इसका बड़ा असर सब्जियों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. क्योंकि बारिश और पानी के चलते सब्जियों की सप्लाई बाधित हो रही है. नतीजनत, इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है. टमाटर की कीमत 80 रुपए प्रति किलो के पार निकल गया है. आवक घटने से इंदौर के मार्केट में टमाटर का भाव 100 रुपए के पार पहुंच गया है.
100 रुपए के पार निकला टमाटर का भाव
टमाटर की कीमत मध्य प्रदेश के इंदौर में रिटेल भाव 100 रुपए प्रति किलोग्राम के पास पहुंच गया है. क्योंकि मंडी में आवक घट गई है. जबकि थोक रेट 70 से 72 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है. मंगलवार को ग्राहकों को टमाटर 115 रुपए प्रति किलोग्राम तक मिल रहा था. जबकि कुछ दिन पहले तक टमाटर के भाव 40 से 50 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहे थे.

कब गिरेंगे टमाटर के भाव?
राजधानी दिल्ली में टमाटर का रेट 85 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है. मुंबई में कीमतें 73 रुपए तक हैं. टमाटर व्यापरियों का कहना है कि बेंगलुरू, शिमला और कई राज्यों में भारी बारिश से फसल की आवक पर असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि सप्लाई गिरने और डिमांड बढ़ने का सीधा असर टमाटर की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. नतीजतन, टमाटर की कीमतें 3 से 4 गुना तक बढ़ गई हैं. कीमतों में फिलहाल गिरावट के आसार कम हैं.
पिछले साल टमाटर ने बिगाड़ा था बजट
टमाटर की कीमतों में इस साल तो अब तक 3 से 4 गुना ही इजाफा देखने को मिला था. पिछले साल मानसून में भारी बारिश के चलते टमाटर के भाव में भयंकर बढ़ोतरी देखी गई थी. नतीजतन, टमाटर किचन से बाहर हो गया था. क्योंकि एक किलो टमाटर 350 रुपए तक बिका था. आमतौर पर मानसून के दौरान सब्जियों के भाव में इजाफा देखने को मिलता है. क्योंकि बारिश की वजह से सब्जियों की कटाई, पैकेजिंग और सप्लाई पर सीधा असर पड़ता है.
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
