पाकिस्तान में टमाटर के दाम 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली: पाकिस्तान में टमाटर के दाम 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है। आम नागरिक मंहगाई से किस कदर जूझ रहा है इसका अनुमान यह देखकर भी लगाया जा सकता है कि टमाटर के दाम एक दिन में 100 रुपए तक उछलकर 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। सोमवार को कराची में टमाटर का दाम 300 से 320 रुपए प्रति किलो था जो मंगलवार को 400 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। बता दें इरान के टमाटर की कोई कीमत नहीं तय होने से स्थानीय व्यापारियों ने स्वात और सिंध में पैदा होने वाले टमाटर के दाम इरान के टमाटर के बराबर कर दिए हैं और मोटा मुनाफा काट रहे हैं।

दूसरी तरफ बता दें कि स्थानीय प्रशासन ने हालांकि पहले की ही तरह सोमवार को टमाटर के दाम 193 रुपए प्रति किलो बताए जबकि कीमत 253 रुपए प्रति किलो थी। जबकि नवंबर के पहले सप्ताह में टमाटर का आधिकारिक मूल्य 117 रुपए प्रति किलो था और मंगलवार का सरकारी दाम यह स्पष्ट दर्शाता है कि सरकार भी कीमतों में बढ़ोतरी को दर्शा रही है।
व्यापारियों ने टमाटर खरीदना ही बंद कर रखा
जानकारी के मुताबिक थोक विक्रेताओं के प्रतिनिधि ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कुछ व्यापारियों के एकाधिकार को खत्म करने के लिए टमाटर नहीं खरीदें। वहीं प्रतिनिधि ने कहा कि 13 से 14 किलो के टमाटर की पेटी गुणवत्ता के आधार पर 4,200 से 4,500 रुपए पर उपलब्ध है। दाम ऊंचा होने की वजह से बड़ी संख्या में व्यापारियों ने टमाटर खरीदना ही बंद कर रखा है।
आपूर्ति कम होने से टमाटर की कीमतों में उछाल
सरकार ने पिछले सप्ताह इरान से 4,500 टन टमाटर आयात करने का परमिट जारी किया था किंतु अभी आमद नहीं बढ़ी है। मांग की तुलना में आपूर्ति कम होने से टमाटर की कीमतों में अभूतपूर्व उछाल देखा जा रहा है। एक व्यापारी ने बताया कि इरान से 4,500 टन में से केवल 989 टन टमाटर ही अभी तक पाकिस्तान पहुंचा है। व्यापारी ने कहा कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता है कि मंगलवार को तफतान सीमा पर इरान से और टमाटर आया है कि नहीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
