Tomato Price Hike: देश की राजधानी दिल्ली में सब्जियों के बढ़े दाम में आम लोगों का बजट बढ़ा दिया है. प्रचंड गर्मी के चलते सब्जियों के भाव में तेजी से इजाफा हुआ है. क्योंकि भीषण गर्मी पड़ने से सप्लाई पर पड़ा है. यही वजह है कि आपूर्ति घटने की वजह से राजधानी में टमाटर की रिटेल कीमतें बढ़कर 70 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. दिल्ली-NCR इलाकों में फलों और सब्जियों बढ़ गई हैं. मदर डेयरी अपने रिटेल सेल सेंटर 'सफल' पर 75 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बिक रहा है. जबकि स्थानीय सब्जी सेलर्स 70 से 80 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है.
टमाटर के बढ़ गए रेट
मदर डेयरी के प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़ी इलाकों के प्रमुख टमाटर उत्पादक इलाकों में इस साल भयंकर गर्मी पड़ी. इससे फसल की उपज पर निगेटिव असर पड़ा है. नतीजतन, उत्पादन घटा है. भीषण गर्मी पड़ने से इस फसल की उपज प्रभावित हुई है. सब्जियों की उपज कम होने से रिटेल मार्केट में टमाटर की सप्लाई लिमिटेड हो गई है, जिसके बाद कीमतों में उछाल आया है.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे ओटिपी (Otipy) और ब्लिंकिट (Blinkit) पर भी टमाटर महंगे रेट पर बिक रहे. फास्ट डिलीवरी ऐप्स पर एक किलो टमाटर की बिक्री 80 रुपए के भाव पर बिक रही है. लोकल वेंडर्स ने टमाटर की हाई रिटेल प्राइसेज के लिए 50 से 60 रुपए प्रति किलोग्राम पर थोक कीमतों में तेज बढ़ोतरी को वजह बताया है.

टमाटर के सरकारी रेट
रिेटेल वेंडर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के इतर सरकारी आंकड़े कुछ अलग हैं. उपभोक्ता मामलों के विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में टमाटर की रीटेल खुदरा कीमतें 55 रुपए प्रति किलोग्राम हैं. टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य शुक्रवार को 58.25 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. टमाटर की अधिकतमटमाटर का कीमत 130 रुपए प्रति किलोग्राम और न्यूनतम 20 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं.
आलू और प्याज के भी दाम बढ़े
तापमान बढ़ने का असर केवल टमाटर की कीमतों पर ही नहीं पड़ा है. बल्कि के अलावा आलू (Potato) और प्याज (Onion) जैसे आइटम पर भी बड़ा है. इनकी रिटेल कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है. आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं.
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications