नई दिल्ली, दिसंबर 16। लगभग डेढ़ महीन बाद नरेंद्र मोदी सरकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेगी। 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज से काफी अहम होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय देश वैश्विक महामारी से लगे झटके से उबर रहा है। भारतीय अर्थव्यवस्था ने काफी अच्छे से वापस की है। 2021-22 की पहली दो तिमाहियों में (2021-22 की पहली छमाही में जीडीपी में पर्याप्त वृद्धि के साथ) जीडीपी ने काफी अच्छी वापसी की है। इसलिए बजट 2022 पूरी अर्थव्यवस्था के लिए काफी अहम होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना चौथा बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं उनकी बजट टीम में इस बार कौन कौन होगा।
मुख्य आर्थिक सलाहकार
मुख्य आर्थिक सलाहकार वित्त मंत्री की बजट टीम में शामिल रहेंगे। इस समय मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम हैं। मगर वे 17 दिसंबर को पूरे हो रहे तीन साल के कार्यकाल के खत्म होने पर वापस एकेडमिक में लौटने की बात कह चुके हैं। ऐसे में अगले सीईए बजट टीम में शामिल हो सकते हैं। प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल और मौद्रिक नीति समिति के पूर्व सदस्य पामी दुआ को अगले सीईए के पद पर नियुक्त किया जा सकता है।
देबशीष पांडा
देबशीष पांडा उत्तर प्रदेश कैडर के 1987-बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वित्तीय सेवा विभाग के प्रमुख हैं। बजट बनाने में वे इस बार अपना योगदान देंगे। वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी चीजें उनके जिम्मे होंगी। वित्तीय व्यवस्था की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पांडा को आरबीआई के साथ मिलकर काम करना होगा।
अजय सेठ
अजय सेठ वित्त मंत्रालय में सबसे नए सदस्य हैं। वे आर्थिक मामलों के सचिव हैं। अजय सेठ कर्नाटक कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सेठ को भारत की जीडीपी में वृद्धि को बनाए रखने के लिए अर्थव्यवस्था में प्राइवेट कैपिटल एक्सपेंडीचर को पटरी पर लाने का कठिन काम सौंपा जाएगा।
तुहिन पांडे
निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव पांडे पंजाब कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं और केंद्र की महत्वाकांक्षी निजीकरण योजना को शुरू करने के बाद पांडे के पास आगे की डील्स को अंजाम देने और उनके फायदे को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी। 2020-21 में 2.1 लाख करोड़ रुपये के अपने उच्चतम लक्ष्य से चूकने के बाद, दीपम को चल रहे कोविड-19 महामारी के कारण 2021-22 में 1.75 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था। हालांकि संभावना है कि 2022-23 में दीपम इस लक्ष्य को नहीं बढ़ाएगा।
तरुण बजाज
आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव और अब राजस्व सचिव तरुण बजाज एक नौकरशाह हैं। हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी ने आत्मानिर्भर भारत कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। राजस्व विभाग के प्रमुख के रूप में, बजाज की मुख्य भूमिका टैक्स लक्ष्य निर्धारित करने की होगी, क्योंकि अर्थव्यवस्था 2019-20 के कोविड से पहले के स्तर पर पहुंच रही है।
टीवी सोमनाथन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वित्त मंत्रालय में पांच सचिवों में से सबसे वरिष्ठ को वित्त सचिव बनाया जाता है। इस समय ये पद टीवी सोमनाथन वर्तमान के पास है। टीवी सोमनाथन अर्थशास्त्र में पीएचडी हैं और तमिलनाडु कैडर के 1987-बैच के आईएएस हैं। अप्रैल 2015 से अगस्त 2017 तक वे प्रधानमंत्री कार्यालय में काम कर चुके हैं। बजट पर पीएमओ के ज्यादातर सुझावों को सोमनाथन और आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज के माध्यम से भेजे जाने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 18 मार्च को फिर सस्ता हुआ सोने का भाव! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 18 मार्च को फिर सस्ती हुई चांदी, एक ही दिन में 10,000 टूटा, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Chaitra Navratri 2026 Wishes: आज से शुरू चैत्र नवरात्रि , 9 दिन घर-घर गूंजेगी जय माता दी! शेयर करें ये मैसेज



Click it and Unblock the Notifications