आज अक्टूबर के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला। एक अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के साथ 50501 रुपये पर खुला।
नई दिल्ली: आज अक्टूबर के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला। एक अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 59 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त के साथ 50501 रुपये पर खुला। वहीं चांदी के रेट में आज 489 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। चांदी का हाजिर भाव 58485 पर आ गया है।

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50501 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50299 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46259 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 37876 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 58485 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोना वायदा कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी में तेजी
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना गुरुवार को 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,286 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एमसीएक्स में दिसंबर महीने में डिलिवरी वाले सोना अनुबंध की कीमत 48 रुपये यानी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,286 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,229 लॉट के लिये कारोबार हुआ। हालांकि, न्यूयार्क में सोने का भाव 1.48 प्रतिशत बढ़कर 1,879.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में चांदी की कीमत बृहस्पतिवार को 334 रुपये की तेजी के साथ 60,253 रुपये किलो हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर महीने की डिलिवरी के लिये चांदी 334 रुपये यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,253 रुपये किलो हो गयी। इसमें 15,958 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी कीमतों में तेजी का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। न्यूयार्क में चांदी की कीमत 0.79 प्रतिशत का लाभ दर्शाती 23.68 डॉलर प्रति औंस बोली जा रही थी।
सोने के दाम में तेज गिरावट आने की आशंका
सोने के दाम में हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव आया है। 24 कैरेट सोने का दाम 56 हजार रुपये से टूटक 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। एजेंट ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंगी) अनुज गुप्ता का कहना है कि सोने की कीमत मांग, डॉलर की कीमत और अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक-आर्थिक घटनाक्रम से तय होती है। मौजूदा समय में कोरोना एक बड़ी वजह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि टीका तैयार हो जाता है तो सोने के दाम में तेज गिरावट आने की आशंका है। जबकि इसमें देरी पर इसके दाम बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशकों को बेहतर सावधानी के साथ निवेश करने की जरूरत है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
