आज सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। घरेलू स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से सोना खरीदना लगातार दूसरे दिन महंगा हो गया है।
नई दिल्ली: आज सोना महंगा हुआ, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। घरेलू स्तर पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से सोना खरीदना लगातार दूसरे दिन महंगा हो गया है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने के भाव में 6 रुपये की मामूली तेजी दर्ज हुई है। वहीं, चांदी के दाम 58 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं। आपको बता दें कि हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल आया था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 391 रुपये चढ़ गया। सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एक किलोग्राम चांदी 713 रुपये महंगी हो गई थी।

सोने की नई कीमतें
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 10 ग्राम सोने के दाम 6 रुपये बढ़कर 42,958 प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं।
वहीं, इससे पहले सोमवार को सोने की कीमत 42,225 रुपये से बढ़कर 42,616 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। जबकि शुक्रवार को सोना 42,225 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम 1,604 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 1,595 प्रति औंस पर आ गए हैं।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी की नई कीमत
आज यानि मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 46,271 रुपये से गिरकर 46,213 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस दौरान कीमतों में 58 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की डिमांड घटने से कीमतें 17 डॉलर प्रति औंस से गिरकर 16.76 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि रुपये में आई गिरावट के बाद ये अनुमान था कि सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आ सकती है। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें घटने से बड़ी तेजी पर ब्रेक लगा है। हालांकि, आने वाले दिनों में अगर अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व की ओर ब्याज दरें घटती हैं तो सोने की कीमतों में बड़ी तेजी आ सकती है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications