गुरुवार को आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: गुरुवार को आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में मात्र 15 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस बढ़त से अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,995 रुपये पर आ गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में तेजी के कारण सोने का उछाल सीमित रहा है। गौरतलब है कि बुधवार को सोना 38,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम में भी 15 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में तेजी के कारण सोने की कीमत में उछाल सीमित रही है। पटेल ने बताया कि गुरुवार को रुपये का हाजिर भाव डॉलर की तुलना में 16 पैसे की मजबूती के साथ ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, चांदी की बात करें, तो इसमें भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। चांदी में गुरुवार को 50 रुपये की तेजी देखने को मिली है। भाव में इस उछाल के कारण अब एक किलो चांदी की कीमत 45,726 हो गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह उछाल देखने को मिला है। गौरतलब है कि बुधवार को चांदी की कीमत 45,676 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना गुरुवार को बढ़त के साथ 1,466.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 16.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने कहा कि यूएस-चाइना ट्रेड डील की चिंताओं के बने रहने के कारण सर्राफा बाजार में उछाल देखा गया है। उन्होंने कहा कि हांगकांग में बढ़ते विरोध और चीन से आए कमजोर इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन डेटा से भी सोने की कीमतों में उछाल आया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
