सोने के दाम में आज मंगलवार को भारी गिरावट आई, दूसरी ओर चांदी भी खरीदना हुआ आसान, चांदी की कीमत फिसली।
नई दिल्ली: सोने के दाम में आज मंगलवार को भारी गिरावट आई, दूसरी ओर चांदी भी खरीदना हुआ आसान, चांदी की कीमत फिसली। विदेशों में सोने में तेजी के बीच दिल्ली सरार्फा बाजार में ग्राहकों की कमी रहने से सोने-चांदी में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सोना 50 रुपये टूटकर 39,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 190 रुपये फिसलकर 45,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज धातुओं की कीमत
हालांकि लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.15 डॉलर की बढ़त में 1,462.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1,468.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में विनिमार्ण के कमजोर आंकड़ें आने के कारण आर्थिक मंदी की आशंका को बल मिला है। इससे निवेशकों ने सुरक्षित निवेश कही जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 16.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में सोना चांदी की कीमत
जबकि स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 50 रुपये टूटकर 39,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपये पर टिकी रही। चांदी के भाव भी टूट गये। चांदी हाजिर 190 रुपये लुढ़ककर 45,600 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम बिकी। चांदी वायदा 134 रुपये फिसलकर 44,150 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 910 रुपये और 920 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज सोने चांदी का भाव इस प्रकार रहा
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम =39,270 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम =39,100 रुपये
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम =45,600 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम=44,150 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति इकाई = 910 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई = 920 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 30,200 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
