Aaj Ka Mausam; IMD Weather Update Today: देश में इस बार ठंड ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे उत्तर और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरी क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जबकि दक्षिण भारत में बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 14 नवंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में, 13-14 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 12-13 नवंबर को विदर्भ में, और 11-12 नवंबर को झारखंड तथा ओडिशा में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, 12-13 नवंबर को तमिलनाडु और 11 नवंबर को केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में भी चार से पांच दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, हालांकि यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम बना रहेगा। महाराष्ट्र और गुजरात में अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग समान रहेगा, जबकि तेलंगाना में दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।पश्चिम बंगाल में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आईएमडी ने अगले सात दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना जताई है।
राजधानी दिल्ली में बढ़ी ठंड
राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ रही है। राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं का असर दिखना शुरू हो गया है। आईएमडी के अनुसार, 11 नवंबर तक आसमान साफ रहेगा, जबकि सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है। न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C और अधिकतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रातें ठंडी होंगी और शाम के बाद हवा की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार, 12 नवंबर को भी ऐसे ही मौसम की संभावना है।
कश्मीर घाटी में गिरा तापमान
कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 नवंबर तक कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और आने वाले दिनों में रात का तापमान और घट सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
राजस्थान में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे
राजस्थान में न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहा और फिलहाल पूरे राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में जहां ठंड की लहर है, वहां किसानों को फसलों को ठंड से बचाने के लिए हल्की सिंचाई और मल्चिंग की सलाह दी गई है। राजस्थान के सीकर में पारा 7°C तक दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में भी सर्दी बढ़ने की संभावना है। अगले 6-7 दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री कम रहने का अनुमान है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी अगले दो दिनों में तापमान लगभग 2°C तक गिर सकता है।
ओडिशा में भी बढ़ी ठंड
ओडिशा में भी ठंड बढ़ रही है। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को दस से अधिक जगहों पर तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट और पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएँ चलेंगी, जिससे रात के तापमान में तेज़ गिरावट आएगी। विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती सिस्टम दक्षिण भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। तमिलनाडु में 12 और 13 नवंबर को बारिश की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सिंचाई व्यवस्था सही रखें और केवल पकी हुई फसलें ही काटें। इसके अलावा, केरल, तमिलनाडु, माहे और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
