Reliance demerger: रिलायंस इंडट्रीज के डीमर्जर के लिए आज खास ट्रेडिंग होगी। यह ट्रेडिंग सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक होगी। इसके बाद शेयर बाजार मे 10 बजे से रिलायंस के शेयर में ट्रेडिंग शुरू हो सकेगी। यह स्पेशल ट्रेडिंग जियो फाइनेंशियल के रेट पता लगाने की जाएगी।
कल यानी 19 जुलाई को रिलायंस जिस रेट पर बंद हुआ है, और जिस रेट पर रिलायंस 10 बजे खुलेगा, इसके अंतर को ही जियो फाइनेंशियल का रेट माना जाएगा।

कल रिलायंस 2,853.00 के रेट पर बंद हुआ था। ऐसे में अगर रिलयंस का रेट स्पेशल ट्रेडिंग के बाद बढ़कर खुलेगा तो बीच का अंतर जियो फाइनेंशियल का रेट होगा। वहीं अगर कल के रेट पर ही रिलायंस आज खुलता है या इससे बढ़कर तो तो जियो फाइनेंशियल का रेट जीरो माना जाएगा।
आज की ट्रेडिंग के बाद जियो फाइनेंशियल अलग कंपनी बना जाएगी। एनएसई के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज की नई कंपनी जियो फाइनेंशियल को उन सभी इंडेक्स में शामिल किया जाएगा, जहां पर रिलायंस है।
तय हो गया जियो फाइनेंशियल के शेयर का रेट
रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर बनी कंपनी जियो फाइनेंशियल का रेट 261.85 रुपये तय हुआ है। इस रेट को तय करने के लिए आज रिलायंस के शेयर में स्पेशल ट्रेडिंग हुई थी। इसके बाद यह रेट तय हुआ है।
आज सुबह 10 बजे रिलायंस के शेयर के लिए 9 बजे से एक घंट के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया गया था। इसमें रिलायंस के शेयर पर आईपीओ की लिस्टिंग के से पहले होने वाले तरीके जैसी ट्रेडिंग की गई।
इस स्पेशल ट्रेडिंग सत्र के बाद रिलायंस का रेट 2850 रुपये के रेट पर बंद हुआ। वहीं कल रिलायंस का शेयर 2,841.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से जियो फाइनेंशियल का रेट इन दोनों का अंतर यानी 261.85 रुपये तय किया गया है।
हालांकि जियो फाइनेंशियल के शेयर का रेट तय हो गया है और इसे हर उस इंडेक्स में शामिल भी किया गया है, जहां पर रिलायंस है। लेकिन इस शेयर में अभी ट्रेडिंग नहीं होगी। हालांकि इस शेयर का रेट लगातार बिना बदले 261.85 रुपये ही दिखाता रहेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
