सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ये बात सच है कि सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे आ चुका है। लेकिन इसके बाद भी हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ये बात सच है कि सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से अभी नीचे आ चुका है। लेकिन इसके बाद भी हर रोज सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। तो अगर आप भी इस करवाचौथ, धनतेरस और दिवाली में सोना-चांदी खरीदना चाहते है तो आपको थोड़ा इंतजार करने की जरुरत है।

आज देश भर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली। सोमवार को बंद भाव के मुकाबले आज यानी 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड 77 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 51277 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं चांदी का हाजिर भाव सुबह 520 रुपये की तेजी के साथ खुला।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51277 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51072 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38458 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 62226 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में आई तेजी, चांदी की भी चमक बढ़ी
घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा के सोने की कीमत मंगलवार सुबह 0.18 फीसद या 92 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 51,022 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती देखी गई। उधर वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखी गई। सोने के साथ ही घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमत में भी बढ़त देखी गई। मंगलवार सुबह दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 0.79 फीसद या 492 रुपये की बढ़त के साथ 62,398 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा मार्च, 2021 वायदा की चांदी इस समय 0.49 फीसद या 311 रुपये की बढ़त के साथ 64,066 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। वहीं, वैश्विक बाजार में भी मंगलवार सुबह चांदी की वैश्विक हाजिर और वैश्विक वायदा दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली।
वैश्विक बाजार में सोना-चांदी की कीमत
वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.25 फीसद या 4.80 डॉलर की बढ़त के साथ 1,910.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.36 फीसद या 6.89 डॉलर की बढ़त के साथ 1,908.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में मंगलवार सुबह चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का दिसंबर वायदा भाव 0.84 फीसद या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 24.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.05 फीसद या 0.25 डॉलर की बढ़त के साथ 24.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
दिवाली तक इस रेट पर पहुंचेगा सोना
इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा तो नहीं रहेगा क्योंकि इस बार कोरोना वायरस ने स्थिति में काफी बदलाव किया है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से जो हालात थे, उसमें काफी सुधार आएगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी और करेंसी सेगमेंट के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने हिन्दुस्तान को बताया कि कोरोना संकट के बाद से निवेशकों की पहली पसंद सोना बना हुआ है। इसका असर से सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। जहां तक घरेलू सर्राफा बाजार की बात है तो इस बार अक्षय तृतीय के समय लॉकडाउन रहने के कारण सोने की खरीदारी बिल्कुल नहीं हो पाई। इसलिए त्योहारी सीजन में उम्मीद है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications