नई दिल्ली, अगस्त 9। आज मुहर्रम के चलते शेयर बाजार सहित करेंसी और बुलियन मार्केट में अवकाश रहेगा। कल से सामान्य ट्रेडिंग फिर से चालू होगी। वहीं आज मुहर्रम के अलावा इस माह में कुछ और भी दिन शेयर बाजार में अवकाश रहेगा।
अगस्त 2022 में, बीएसई और एनएसई में 3 दिन अवकाश रहेगा। पहला अवकाश आज यानी 9 अगस्त को मुहर्रम के चलते है। वहीं अगला अवकाश 15 अगस्त और उसके बाद 31 अगस्त को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा।

कमोडिटी मार्केट में शाम का होगा कारोबार
जानकारी के अनुसार आज और 31 अगस्त को कमोडिटी मार्केट में शाम के सत्र में कारोबार होगा। हालांकि करेंसी मार्केट और बुलियन मार्केट में कारोबार पूरी तरह से नहीं होगा।
जानिए कल किस स्तर पर बंद हुआ था शेयर बाजार
कल यानी 8 अगस्त को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई थी। सेंसेक्स करीब 465.14 अंक की तेजी के साथ 58853.07 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127.60 अंक की तेजी के साथ 17525.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा डॉलर के खिलाफ रुपया 35 पैसे की कमजोरी के साथ 79.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
ये हैं कल के निफ्टी के टॉप गेनर
कोल इंडिया का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 215.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,276.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 445 रुपये की तेजी के साथ 15,530.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 421.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,462.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
ये थे कल निफ्टी के टॉप लूजर
बीपीसीएल का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 325.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
एसबीआई का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 520.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 3,631.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर करीब 97 रुपये की गिरावट के साथ 6,677.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
नेस्ले का शेयर करीब 269 रुपये की गिरावट के साथ 19,652.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
