Stock Market Closing: आज शेयर बाजार में चर्चित शेयर जियो फाइनेंशिलय की लिस्टिंग हुई। लिस्टिंग के तुरंत बाद ही यह शेयर एनएसई और बीएसई में लोअर सर्किट पर ट्रेड करने लगा। वहीं रिलायंस के शेयर में भी भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई है। हालांकि आज Share Market में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई है। आज जहां सेंसेक्स करीब 267.43 अंक की तेजी के साथ 65216.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 83.40 अंक की तेजी के साथ 19393.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
आज जियो फाइनेंशियल का रेट 12.95 की गिरावट के साथ 248.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर पर 5 फीसदी का लोअर सर्किट लगाया गया है, जिसके चलते यह तय रेट से नीचे नहीं गया। वहीं आज रिलायंस का शेयर 2520 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस शेयर में आज 36.80 रुपये की गिरावट (करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट) के साथ बंद हुआ।

इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,907 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,089 शेयर तेजी के साथ और 1,640 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 178 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 208 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 46 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 352 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 250 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया बिना किसी घटबढ़ के 83.11 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप गेनर
बजाज फिनांस का शेयर करीब 186 रुपये की तेजी के साथ 7,048.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 858.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 247.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 62 रुपये की तेजी के साथ 2,639.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 449.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप लूजर
रिलायंस का शेयर करीब 37 रुपये की गिरावट के साथ 2,520.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 1,538.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रिटानिया का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 4,510.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 1,278.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 352.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications