आज रुपये में कमजोरी और जोरदार मांग की वजह से बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली: आज रुपये में कमजोरी और जोरदार मांग की वजह से बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बीच सोने की कीमतों में बुधवार यानी 18 मार्च को उछाल दर्ज किया गया। वहीं, चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में बुधवार को 311 रुपये का उछाल दर्ज किया गया और इसकी कीमत 40,241 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। डॉलर के मुकाबले रुपये के अवमूल्यन और खरीदारी में तेजी की वजह से सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 39,930 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। गोल्ड ईटीएफ : यहां निवेश कर पाएं ज्वैलरी से ज्यादा फायदा ये भी पढ़ें

वहीं एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 311 रुपये की तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया। यह मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में आई तेजी को परिलक्षित करता है। देश में सोने की कीमतों को रुपये के अवमूल्यन से भी समर्थन मिला जो डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, चांदी की कीमतों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। चांदी 468 रुपये की गिरावट के साथ 35,948 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को यह 36,416 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली। सोना 1,490 रुपये प्रति औंस और चांदी 12.38 रुपये प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
क्या है बुलियन मार्केट
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम



Click it and Unblock the Notifications