Know the rates of 14 carat to 24 carat gold: त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान गोल्ड और इसके जेवर खूब खरीदे जाते हैं। धनतेरस पर तो सोना खरीदना शुभ भी माना जाता है। ऐसे में आज दिवाली से पहले ही सोने का रेट काफी कम हो गया है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट को गोल्ड का रेट कितना कम हुआ है।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज गिरावट के साथ 45672 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 356 रुपये की गिरावट है।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज गिरावट के साथ 55781 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 434 रुपये की गिरावट है।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज गिरावट के साथ 60652 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 472 रुपये की गिरावट है।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज गिरावट के साथ 60896 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 474 रुपये की गिरावट है।

जानिए कैरेट के हिसाब से गोल्ड की खूबियां
24 कैरेट गोल्ड: 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है।
22 कैरेट गोल्ड: इसमें 22 भाग सोना होता है और 2 भाग अन्य धातुएं जैसे तांबा, जिंक को मिलाया जाता है। 24 कैरेट सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं, इसलिए जेवर के लिए 22 कैरेट गोल्ड सही होता है।
18 कैरेट गोल्ड: इसमें गोल्ड का 18 भाग होता है और अन्य धातुओं का भाग 6 होता है। प्रतिशत में अगर देखा जाए तो 18 कैरेट गोल्ड 75 प्रतिशत सोने के बराबर होता है। इसमें बाकी 25 प्रतिशत में अन्य धातुएं जैसे जिंक, तांबा मिलाया गया है।
14 कैरेट गोल्ड: इसमें 58.3 प्रतिशत गोल्ड और 41.7 प्रतिशत अन्य धातुएं होती हैं। 14 कैरेट गोल्ड के जेवर रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छे माने जाते हैं।
कितने कैरेट का सोना खरीदना चाहिए
यदि कोई गोल्ड में निवेश करना चाहता है तो उसे 24 कैरेट सोने के सिक्के या बिस्कुट लेना चाहिए। ऐसा इसलिए कि 22 कैरेट सोने के सिक्के या बिस्कुट बेचने के समय 24 कैरेट सोने के समान दाम नहीं मिलेगा। हालांकि, यदि आप आभूषण के लिए सोना खरीद रहे हैं तो 22 कैरेट ठीक रहेगा।
जेवर के लिए कौन सा गोल्ड ज्यादा अच्छा
जेवर के लिए 22 कैरेट सोना ज्यादा सही रहता है। ऐसा इसलिए होता है कि 24 कैरेट यानी 99.9 शुद्ध सोने के जेवर आसानी से टूट जाते हैं। इसी कारण लोग 24 कैरेट सोने की जगह 22 कैरेट गोल्ड के जेवर लेना ज्यादा पंसद करते हैं।
जानिए ऑल टाइम हाई कितना सस्ता है आज सोना और चांदी
सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 689 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 5639 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
किसी भी शहर का गोल्ड का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications