चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में जबरदस्‍त तेजी

चैत्र नवरात्रि का महीना चल रहा है। सर्राफा बाजारों 15 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली। बीते कल 14 अप्रैल कल बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण देश भर के सर्राफा बाजार बंद रहे।

नई द‍िल्‍ली: चैत्र नवरात्रि का महीना चल रहा है। सर्राफा बाजारों 15 अप्रैल को सोने-चांदी के रेट में तेजी देखने को मिली। बीते कल 14 अप्रैल कल बुधवार को भीमराव अंबेडकर जयंती के कारण देश भर के सर्राफा बाजार बंद रहे। आज 13 अप्रैल के मुकाबले रेट में बदलाव देखने को मिला है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छूने के लिए चढ़ रहा है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज 47000 के करीब है। जबक‍ि चांदी की कीमत 68000 के करीब है। आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में बदलाव देखने को मिली है।

Today The Prices Of Gold And Silver Have Increased

आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

करीब 9,494 रुपए गिर चुका है सोना
बात करें अगर सोना के ऑल टाइम हाई रेट से तो 9,494 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना करें तो सोना इस भाव से 9,494 रुपए तक लुढ़क चुका है।

 तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार

76 रु तेजी के साथ 46782 रुपये पर बंद हुआ सोना
मंगलवार को 13 अप्रैल को सोना 46506 पर बंद हुआ था। आज 15 अप्रैल सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव मंगलवार के मुकाबले 200 रुपये ग‍िरावट होकर 46706 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं द‍िनभर में सोना आज 76 रु तेजी हो कर 46782 रुपये पर बंद हुआ।

68 रु की तेजी के साथ 68021रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 13 अप्रैल को चांदी 66903 रु पर बंद हुई थी। वहीं आज 15 अप्रैल को जबकि चांदी 1,050 रुपये तेजी होकर 67953 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 68 रु तेजी हो कर 68021 रु पर बंद हुई।

 जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

जानें 24 से 14 कैरेट गोल्ड का रेट

देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी कि‍ए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46706 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 46519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42783 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 67953 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्‍ट दाम

सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्‍य अवश्‍य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।

 50000 रु जल्‍द पहुंचेगा सोना

50000 रु जल्‍द पहुंचेगा सोना

केडिया कैपिटल के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक पिछले साल गोल्ड की कीमतों में इजाफे की वजह लॉकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामले, ब्याज दरों का कम होना, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी आदि थी। इस साल कमोवेश हालात वैसे ही हैं। ब्याज दरें अभी कम हैं। रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है। दुनियाभर में पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में लोग सुरक्षित निवेश के लिए एक बार सोने की तरफ रुख कर रहे हैं। इस वजह से जून तक सोना 50000 रुपये तक पहुंच सकता है।

1 जून से बदलेगा सोना खरीदने का नियम

1 जून से बदलेगा सोना खरीदने का नियम

जानकारी दें कि केंद्र सरकर ने 1 जून से सोना खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। 1 जून के बाद हॉलमार्क को जरूरी कर दिया है। 1 जून 2021 से बिना हॉलमार्क वाले गोल्ड ज्वैलरी को न बेचा जा सकेगा और न ही आप इसे खरीद सकेंगे। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की ओर से इसे लेकर सभी ज्लैवर्स एसोसिएशन को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 1 जून से ज्वैलर्स सिर्फ तीन ग्रेड का सोना बेच सकेंगे, जो 22 कैरेट, दूसरा 18 कैरेट और 14 कैरेट के होंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+