होली के एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। सोना आज एक बार फिर से तेजी होने लगा है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 17। होली के एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। सोना आज एक बार फिर से तेजी होने लगा है। शाम को सोने-चांदी के बाजार बंद होने के वक्त तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट से ज्यादा 23 कैरेट का सोना महंगा हुआ।
आज भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन में सोने-चांदी के भाव में तेजी दर्ज की गई है। सोना एक बार फिर टूटकर 52 हजार के स्तर पर आ गया, वहीं चांदी भी फिसलकर 68 हजार के स्तर पर आ गई। सोने-चांदी के दिनभर के भाव की बात करें तो सुबह बाजार खुलते वक्त भी कीमतों में हल्की तेजी आई थी लेकिन शाम को और चमक गई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें

उच्चतम स्तर से सोना 4,828 रु सस्ता
गुरुवार को सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4,828 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
सोने और चांदी के भाव में आई तेजी
192 रु तेजी होकर 51564 रुपये पर बंद हुआ बाजार
बीते करोबारी दिन 16 मार्च बुधवार को सोना 51345 पर बंद हुआ था। आज 17 मार्च को गुरुवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 27 रुपये तेजी होकर 51372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 192 रु तेजी होकर 51564 रुपये पर बंद हुआ।
340 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुई चांदी का बाजार
बीते करोबारी दिन 16 मार्च बुधवार को चांदी 67182 रु पर बंद हुई थी। वहीं 17 मार्च को गुरुवार को जबकि चांदी 483 रुपये तेजी होकर 67665 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 340 रु तेजी होकर 68005 रु पर बंद हुई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के भाव जानें
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51372 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 61166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38529 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
वहीं चांदी की कीमत 67665 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं।
24 कैरेट का गोल्ड सबसे शुद्ध
आमतौर पर 24 कैरेट के सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का ही प्रयोग किया जाता है।
किस कैरेट का सोना कितना होता है शुद्ध
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी
23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी
22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी
21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी
18 कैरेट का सोना 75 फीसदी
17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी
14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी
9 कैरेट का सोना 37.5 फीसदी
गोल्ड खरीदारी करते वक्त इसका रखें ध्यान
ग्राहक गोल्ड बहुत ध्यान से खरीदें। इस दौरान सोने की क्वॉलिटी का ध्यान बहुत आवश्यक है।ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोने की खरीदारी करें। याद रखें सभी कैरेट का हॉलमार्क नंबर अलग होता है। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications