Record breaking closing of stock market: शेयर बाजार ने आज हफ्ते के आखिरी दिन तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया। चौतरफा खरीदारी के चलते सेंसेक्स 803.14 अंकों की उछाल के साथ 64718.56 अंक पर बंद हुआ। आज इंट्राडे में इंडेक्स ने 64,768 अंक का स्तर भी छुआ। वहीं निफ्टी भी 216.90 अंक की उछाल के साथ 19189.00 अंक पर बंद हुआ। आज निफ्टी ने इंट्रा डे में 19,201 अंक का स्तर टच किया।
जुलाई सीरीज के पहले दिन बाजार की रिकॉर्ड तोड़ रैली में ऑटो, पीएसयू बैंकिंग और आईटी शेयरों की तेजी ने जमकर जोश भरा। निफ्टी में इंडसइंड बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इनफोसिस के शेयर करीब 4 फीसदी तक चढ़े।

आज शेयर बाजार में तेजी की वजहें
- ग्लोबल शेयर बाजारों से मजबूत संकेत
- हैवीवेट शेयरों में जमकर खरीदारी
- डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती
आज बीएसई में कुल 3,648 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,952 शेयर तेजी के साथ और 1,557 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 139 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 199 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 34 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 14 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 5 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की मजबूती के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप गेनर
- महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर आज करीब 59 रुपये की तेजी के साथ 1,453.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- इनफोसिस का शेयर करीब 42 रुपये की तेजी के साथ 1,335.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,374.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- सन फार्मा का शेयर करीब 30 रुपये की तेजी के साथ 1,051.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 81 रुपये की तेजी के साथ 2,910.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
- अदानी पोर्ट का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 739.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 14 रुपये की गिरावट के साथ 2,388.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 29 रुपये की गिरावट के साथ 5,098.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- बजाज ऑटो का शेयर करीब 25 रुपये की गिरावट के साथ 4,691.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
- देवी लैब का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 3,583.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

NSE IPO: क्या अभी पैसा लगाना सही है? लिस्टिंग से पहले ये 5 बातें जान लें

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?



Click it and Unblock the Notifications