नई दिल्ली, सितंबर 21। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 514.34 अंक की तेजी के साथ 59005.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 165.10 अंक की तेजी के साथ 17562.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,401 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,630 शेयर तेजी के साथ और 1,599 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 172 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ 73.61 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
जेएसडब्लू स्टील का शेयर 36 रुपये की तेजी के साथ 668.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 135.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 371 रुपये की तेजी के साथ 7,813.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 48 रुपये की तेजी के साथ 1,137.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 568 रुपये की तेजी के साथ 17,587.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 173 रुपये की गिरावट के साथ 6,777.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बीपीसीएल का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 413.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हीरो मोटोकार्प का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 2,850.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 47 रुपये की गिरावट के साथ 3,728.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
नेस्ले का शेयर करीब 133 रुपये की गिरावट के साथ 20,189.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप् 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications