नई दिल्ली, जुलाई 7। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 193.58 अंक की तेजी के साथ 53054.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 61.40 अंक की तेजी के साथ 15879.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,346 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,801 शेयर तेजी के साथ और 1,398 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 147 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 7 पैसे की कमजोरी के साथ 74.62 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड क्लोजिंग
सेसेंक्स आज पहली बार 53,054.76 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 61.40 अंक की तेजी के साथ पहली बार 15,879.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी के टॉप गेनर
टाटा स्टील का शेयर करीब 51 रुपये की तेजी के साथ 1,218.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 17 रुपये की तेजी के साथ 690.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 283 रुपये की तेजी के साथ 12,374.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 393.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यूपीएल का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 816.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाइटन कंपनी का शेयर करीब 36 रुपये की गिरावट के साथ 1,727.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 119.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मारुति सुजुकी का शेयर करीब 66 रुपये की गिरावट के साथ 7,449.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई लाइफ का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 1,014.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
श्री सीमेंट का शेयर करीब 222 रुपये की गिरावट के साथ 27,547.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications