आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया।
नई दिल्ली: आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखी गई थी। पिछले 19 दिनों में डीजल का भाव करीब 1 रुपए गिर चुके हैं। वहीं, 1 सितंबर से 2 अक्टूबर तक डीजल के दाम 3 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं।

हालांकि, पेट्रोल के भाव पर कोई असर नहीं है। इंटरनेशनल मार्केट में कल कच्चे तेल की कीमत में मजबूती आई थी। ब्रेंट के दाम 43 डॉलर के पार चले गए। लेकिन डोमेस्टिक मार्केट में अभी इसका कोई असर नहीं आया। दिल्ली में आज 17 अक्टूबर को लगातार 25वें दिन पेट्रोल के दाम स्थिर रहे। पेट्रोल कल के भाव 81.06 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से आज बिक रहा है। जबकि डीजल के दाम भी आज स्थिर हैं। डीजल कल के भाव 70.46 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 81.06 रुपये और डीजल 70.46 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 87.74 रुपये और डीज़ल 76.86 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 82.59 रुपये और डीज़ल 73.99 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 84.14 रुपये और डीज़ल के दाम 75.95 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 83.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.63 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications