पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधन की कीमतों में कटौती कर दी है। इससे एक दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था।
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बड़ी गिरावट आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल, दोनों ईंधन की कीमतों में कटौती कर दी है। इससे एक दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। जबकि, शनिवार को पेट्रोल-डीजल, दोनों सस्ते हुए थे। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई हुई है। इसका असर डोमेस्टिक मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। पेट्रोल के दाम में 13 -14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। वहीं डीजल के दाम 14-16 पैसे तक घट गए हैं।

जानिए आज महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत
- दिल्ली पेट्रोल 81.72 रुपये और डीजल 72.78 रुपये लीटर है।
- मुंबई पेट्रोल के दाम 88.38 रुपये और डीज़ल 79.29 रुपये लीटर है।
- कोलकाता पेट्रोल 83.23 रुपये और डीज़ल 76.28 रुपये लीटर।
- चेन्नई पेट्रोल 84.72 रुपये और डीज़ल के दाम 78.12 रुपये लीटर है।
- बेंगलुरु पेट्रोल 84.38 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.06 रुपये प्रति लीटर हैं।
अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications