आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई हैं। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे। देश में लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल और डीजल की मांग कम है
नई दिल्ली: आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई हैं। यानी कि पेट्रोल और डीजल दोनों ही अपने पुराने रेट पर उपलब्ध होंगे। देश में लॉकडाउन की वजह से पेट्रोल और डीजल की मांग कम है, लेकिन इनके दाम स्थिर बने हुए हैं। अप्रैल के पहले दो सप्ताह में पेट्रोल की बिक्री 64 फीसदी और डीजल की बिक्री 61 फीसदी कम हो गई है। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में ईंधन मांग में 40 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान है। तो चलिए जानते हैं आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश में ग्राहकों को एक लीटर तेल कितने रुपये में मिल जाएगा।

महानगरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार, आज दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 69.59, 73.30, 76.31 और 72.28 रुपये है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में इसका दाम क्रमश: 62.29, 65.62, 66.21 और 65.71 रुपये है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
कोई भी व्यक्ति अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। एचपीसीएल उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications