Today Nifty crossed 20,000 points and Sensex crossed 67,000 points: आज शेयर बाजार में उस समय इतिहास बन गया, जब निफ्टी-50 ने पहली बार 20,000 अंक का स्तर पार किया। वहीं इस तेजी में सेंसेक्स ने पूरा साथ दिया और 67,000 अंक का स्तर पार करके आज बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 528.17 अंक की तेजी के साथ 67127.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 176.30 अंक की तेजी के साथ 19996.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,942 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,116 शेयर तेजी के साथ और 1,658 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 168 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 370 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 17 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 468 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 214 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 83.03 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप गेनर
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 57 रुपये की तेजी के साथ 882.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 96 रुपये की तेजी के साथ 2,614.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 264.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अपोलो हास्पिटल का शेयर करीब 111 रुपये की तेजी के साथ 5,095.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 20 रुपये की तेजी के साथ 1,000.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के टॉप लूजर
जियो फाइनेंशियल का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 250.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 278.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 183.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज फिनांस का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 7,391.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
लार्सन का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 2,894.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
