अगले महीने हवाई यात्रा करने का मन बना रहे तो बिना कुछ सोचे आज ही जल्दी टिकट बुक करें। सस्ते में हवाई टिकट खरीदने का सुनहरा अवसर एक बार फिर से इंडिगो दे रहा है।
नई दिल्ली: अगले महीने हवाई यात्रा करने का मन बना रहे तो बिना कुछ सोचे आज ही जल्दी टिकट बुक करें। सस्ते में हवाई टिकट खरीदने का सुनहरा अवसर एक बार फिर से इंडिगो दे रहा है। जी हां इंडिगो साल के पहले सेल के तहत बेहद सस्ते दाम में टिकट खरीदने का बुधवार यानि आज आखिरी दिन है। घरेलू यात्रा के लिए एयरलाइन 999 रुपये से टिकट की पेशकश कर रही है। मालूम हो कि इस सेल की शुरुआत इंडिगो ने 20 जनवरी को की थी। इस सेल के तहत आप 4 फरवरी से 15 अप्रैल तक की यात्रा के लिए किफायती दरों पर टिकट खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी दी थी। अमेजन और फ्लिपकार्ट Sale का आज आखिरी दिन, जानिए क्या कुछ मिल रहा सस्ता ये भी पढ़ें

ऑफर 4 फरवरी से 15 अप्रैल तक
इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ''इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ("इंडिगो ") का यह ऑफर 20 जनवरी, 2020 से 22 जनवरी, 2020 यानि आज भर के रात 11 बजकर 59 मिनट तक के लिए है। यह ऑफर 4 फरवरी, 2020 से 15 अप्रैल, 2020 तक की यात्रा के लिए है। तो इस बीच आपको भी कहीं यात्रा करना है तो जल्दी टिकट बुक करें।
काफी सस्ते में इन जगहों पर घूम सकते
इस ऑफर के तहत इंडिगो महज 1202 रुपये में दिल्ली से चंडीगढ़, 3105 रुपये में दिल्ली से गुवाहाटी, 3303 रुपये में दिल्ली से बेंगलुरु, 1502 रुपये में दिल्ली से इंदौर, 1502 रुपये में दिल्ली से लखनऊ, 2,005 रुपये में दिल्ली से वाराणसी, 2002 रुपये में दिल्ली से अहमदाबाद, 1937 रुपये में दिल्ली से जोधपुर, 1,942 रुपये में दिल्ली से रांची, 2050 रुपये में दिल्ली से हैदराबाद, 2404 रुपये में दिल्ली से रायपुर, 2353 रुपये में दिल्ली से उदयपुर, 2603 रुपये में दिल्ली से कोलकाता, 2806 रुपये में दिल्ली से पुणे, 3002 रुपये में दिल्ली से भुवनेश्वर और 3502 रुपये में दिल्ली से गोवा की टिकट बुक करा सकते हैं।
ग्रुप टिकट बुकिंग पर ऑफर नहीं उपलब्ध
- मालूम हो कि, एयरलाइन ने यह नहीं बताया है कि यह ऑफर कुल कितने सीट के लिए अवेलेबल है।
- वहीं जानकारी के मुताबकि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि इंडिगो की इस सेल के लिमिटेड सीट अवेलेबल हैं।
- यानी कि आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको जल्द-से-जल्द टिकट बुक कराना होगा।
- कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के साथ किसी और ऑफर, स्कीम या प्रमोशन का लाभ नहीं लिया जा सकता है।
- इस टिकट को खरीदते समय ध्यान दें कि यह नॉन-ट्रांसफरेबल, नॉन एक्सचेंजेबल और नॉन-इनकैशेबल है।
- 999 रुपये का टिकट ग्रुप बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है।
- डीजीसीए के हालिया आंकड़े के मुताबिक इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन बनी हुई है।
- पिछले साल दिसंबर में 2018 के समान महीने की तुलना में 2.56 फीसद अधिक लोगों ने विमान यात्रा की।
- इंडिगो सबसे बड़ी डोमेस्टिक एयरलाइन है। दिसंबर, 2019 में इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी 47.5 फीसद थी।
चीन में इंडिगो शुरू करेगी उड़ान
दूसरी तरफ बता दें कि जल्द एयरलाइन कंपनी इंडिगो कोडशेयर के जरिए यूरोप में अपनी पहुंच बढ़ाने के बाद अब खासतौर से चीन में अपने परिचालन का विस्तार करने के बारे में सोच रही है। वर्तमान में इंडिगो के बेड़े में 200 से अधिक विमान हैं और कंपनी रोजाना 1,500 उड़ानों का परिचालन करती हैं जिनमें 60 घरेलू और 23 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य स्थान शामिल हैं।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications