नई दिल्ली, जुलाई 16। जोमैटो का आईपीओ आज शाम को निवेश के लिए बंद हो जाएगा। जोमैटो अपने इस आईपीओ के माध्मय से 9375 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जो आईपीओ फुल होने के चलते होता लग भी रहा है। जोमैटो का आईपीओ खुलने के पहले ही एंकर निवेशकों ने 4,196 करोड़ रुपये के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगा दी थीं। वहीं जोमैटो आईपीओ का रिटेल पोर्शन भी फुल हो चुका है। लेकिन आज शाम तक आवेदन करने वालों को भी आईपीओ के तहत शेयर आवंटन में शामिल किया जाएगा। लेकिन रुझान देख कर लग रहा है कि इस आईपीओ की बाजार में भारी मांग है।
ये है जोमैटो आईपीओ की लॉट साइज
जोमैटो आईपीओ की लाट साइज 195 शेयर की है। रिटेल निवेशक 13 लॉट तक के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिटेल निवेशक उनको कहा जाता है, जिनका आवेदन 2 लाख रुपये से कम का होता है। 76 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशकों को 14820 रुपये लगाने होंगे। वहीं 13 लाट के लिए 192660 रुपये लगाने होंगे।
ये है जोमैटो आईपीओ का प्राइस बैंड
जोमैटो आईपीओ का प्राइस बैंड 72 रुपये से 76 रुपये के बीच है। जानकार का कहना है कि रिटेल निवेशकों को 76 रुपये के हिसाब से ही बोली लगानी चाहिए। ऐसा होने से अगर कंपनी अपने शेयर के शेयर का रेट कम भी तय करती हैं, तो निवेशकों को शेयर कम रेट पर ही ऐलाट होगा और बाकी पैसा वापस मिल जाएगा। वहीं जोमैटो आईपीओ में खुदरा निवेशकों के लिए 10 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है। जोमैटो आईपीओ में कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी शेयर का कोटा तय किया है। यह कोटा 65 लाख शेयरों का है।
पहले ही दिन रिटेल पोर्शन हुआ पूरा सब्सक्राइब
जोमैटो आईपीओ 14 जुलाई 2021 को खुलते ही कुछ ही घंटों में पूरा सब्सक्राइब हो गया था। वहीं बाद में मिली रिपोर्ट के अनुसार जोमैटो आईपीओ 5 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। आज इस आईपीओ का अंतिम दिन है, उम्मीद है कि यह 10 गुना तक सब्सक्राइब हो सकता है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
