वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। जी हां अगर आप भी रिटायर्ड है और आप पेंशनधारक हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है।
नई दिल्ली: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। जी हां अगर आप भी रिटायर्ड है और आप पेंशनधारक हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है। आज यानि 30 नवंबर तक आपको अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना बेहद जरूरी है। पेंशनधारकों के लिए आज 30 नवंबर की तारीख बेहद महत्वपूर्ण है। वरना आपका पैसा फंस सकता है। दरअसल पेंशनधारकों को 30 नवंबर तक अपने बैंक में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक शाखा या ऑनलाइन तरीके से इसे जमा करना होगा। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पेंशन अटक जाएगा।
एसबीआई में 36 लाख के करीब पेंशन खाते
आपको बताना चाहेंगे कि एसबीआई समेत तमाम बैंकों ने अपने पेंशन खाताधारकों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाणपत्र बैंक में जमा करने का निर्देश दिया हुआ है। ऐसे में अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है तो आज ही जल्द ही सबसे पहले निपटा लें ये काम, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आप इस बात से पूरी तरह अवगत होंगे कि देश में सबसे ज्यादा पेंशन खाते एसबीआई के पास ही हैं। एसबीआई के पास 36 लाख के करीब पेंशन खाते हैं और 14 सेंट्रेलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल हैं। आप के पास आज का ही समय है बेहतर हैं कि जल्द से जल्द बैंक में लाइफ सार्टिफिकेट जमा कर आगे आने वाली परेशानियों से बचें। दूसरी ओर बता दें किसानों को भी अपने पीएम किसान सम्मान योजना के तहत पैसे पाने के लिए अपना आधार नंबर देना होगा। इसकी आखिरी तारीख भी आज 30 नवंबर की है। पेट्रोल आज फिर महंगा हुआ, जबकि डीजल में कोई बदलाव नहीं ये भी पढ़ें
जानें कैसे जमा करें लाइफ सार्टिफिकेट
बता दें बैंक खाते में लाइफ सार्टिफिकेट जमा करने के लिए आप अपने नजदीकी बैंक खाते में जाकर फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। वहीं दूसरी आप घर बैठे लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। आप उमंग एप के जरिए सरकारी कर्मचारी लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। साथ ही साथ आप आधार सेंटर और कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। अगर किसी कारणवश आप बैंक तक जाने में असमर्थ हैं तो परिवार के किसी सदस्य की मदद से फॉर्म भरकर भेज सकते हैं, लेकिन इस फॉर्म को आपको किसी मजिस्ट्रेट या गजटेड अफसर से साइन कराना होगा।
सरकारी स्कीम के तहत मिलेगी 6000 रुपए
जानकारी दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत किसानों को सहायता राशि दी जाती है। सहायता राशि के तौर पर जरूरतमंद किसानों को इस सरकारी स्कीम के तहत 6000 रुपए मिलती है। इस किश्त को पाने के लिए आपको अपने खाते को आधार नंबर से लिंक करना होगा। इसकी अंतिम तारीख आज ही 30 नंवबर तय की गई है। अगर आपने इसे लिंक करवाने में देरी की तो आपके खाते में 6000 रुपए नहीं जमा किए जाएंगे। अगर आप वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, असम और मेघालय के किसानों है तो आपके लिए 31 मार्च 2020 तक का वक्त दिया गया है। सुकन्या समृद्धि योजना: दूसरे बैंक में सुकन्या समृद्धि खाते को कर सकते ट्रांसफर, जाने कैसे
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
