Elon Musk Birthday : स्पेसएक्स, टेस्ला और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क का आज जन्मदिन है। एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। मस्क आज 52 साल के हो गए है। उनका जन्म दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में 28 जून 1971 को हुआ था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की नेटवर्थ करीब 225 अरब डॉलर है।
बीते वर्ष एलन मस्क को ट्विटर डील के वजह से काफी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। इस वजह से एलन मस्क का नंबर 1 अमीर का ताज भी छीन गया था। मगर इस वर्ष मस्क की संपति में काफी उछाल आया है। एलन मस्क बीते दिनों फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है।

अगर हम मस्क की बिजनेस की बात करें, तो फिर उनकी संपति में सबसे अधिक उतार और चढ़ाव लाने वाले कम्पनी टेस्ला है। टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी और वैल्यूएबल इलेक्ट्रिक कार कंपनी है। वर्ष 2004 में मस्क टेस्ला बोर्ड के चेयरमैन बने थे। इसके बाद वर्ष 2007 में मस्क टेस्ला के सीईओ बन गए थे।
इतना ही नहीं इसके अलावा एलन मस्क स्पेसएक्स कंपनी के मालिक है। स्पेसएक्स जो करीब 125 अरब डॉलर के निवेश वाली कंपनी है। यह कंपनी स्पेस सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी है।
इसके साथ ही मस्क ने पिछले वर्ष 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। हालांकि, इस कंपनी को खरीदने के बाद मस्क को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसके अलावा भी मस्क ने कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है।
एलन मस्क ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रिटोरिया की वाटरक्लोफ हाउस प्रिपरेटरी स्कूल से पूरी की। जब उन्होंने जब हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी कर ली उसने बाद वे मात्र 17 वर्ष की आयु में कनाडा चले गए थे।
इसके बाद एलन मस्क ने क्वींस यूनिवर्सिटी, पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की और बाद में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गए।
शुरू से ही मस्क किताबों के काफी शौकीन थे। एलन मस्क ने बेहद कम आयु में ही कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में महारत हासिल कर ली थी। सबसे पहले उन्होंने एक गेम तैयार किया था। जिसको उन्होंने 500 डॉलर में बेचा था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1995 में एक कम्पनी शुरू की जिसको उन्होंने कुछ वक्त के बाद ही लगभग 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया था।
जितनी चर्चा एलन मस्क की दौलत को लेकर रहती है। उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही सुर्खियों में रहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एलन मस्क ने 3 बार शादी की है। जिसमें उन्होंने एक ही लड़की से दो बार शादी की थी। एलन मस्क की 7 संताने हैं, जिनमें 1 लड़की और 6 लड़के शामिल है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications