नई दिल्ली, नवंबर 5। 5 नवंबर 2021 को बाली प्रतिपदा के मौके पर शेयर मार्केट बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा फॉरेक्स मार्केट और कमोडिटी मार्केट में भी अवकाश रहेगा। बीएसई और एनएसई में अब सोमवार (8 नवंबर 2021) को दोबार सामान्य कारोबार शुरू होगा। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज शाम 5 बजे के बाद कारोबार शुरू हो जाएगा।
आज क्यों है अवकाश
5 दिनों तक मनाए जाने वाले उत्सव में दीवाली के अगले दिन बाली प्रतिपदा या बाली पड़वा होती है। इसी दिन असुर राजा बाली की पूजा होती है। इन्हें भगवान विष्णु के वामन अवतार की राक्षस राज बाली पर विजय और बाली के धरती पर आने के जश्न के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा इस दिन से गुजराती नववर्ष की शुरुआत भी होती है।

मुहूर्त ट्रेडिंग में बढ़कर बंद हुआ शेयर बाजार
दिवाली पर शेयर बाजार में होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस 1 घंटे की विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स पर लगभग सभी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। अंत में सेंसेक्स 295.70 अंकों की बढ़त के साथ 60,067.62 और निफ्टी 87.60 अंकों की तेजी के साथ 17,916.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार की इस तेजी में ज्यादातर सेक्टरों का योगदान पॉजिटिव ही रहा।
मुहूर्त ट्रेडिंग में निफ्टी के टॉप गेनर
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 140 रुपये की तेजी के साथ 2,661.60 रुपये के स्तर पर खुला।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 24 रुपये की तेजी के साथ 872.85 रुपये के स्तर पर खुला।
आईटीसी का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 226.55 रुपये के स्तर पर खुला।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 61 रुपये की तेजी के साथ 3,759.35 रुपये के स्तर पर खुला।
आईओसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 134.65 रुपये के स्तर पर खुला।
मुहूर्त ट्रेडिंग में निफ्टी के टॉप लूजर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 472.60 रुपये के स्तर पर खुला।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 782.10 रुपये के स्तर पर खुला।
एशियन पेंट्स का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 3,159.25 रुपये के स्तर पर खुला।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 678.65 रुपये के स्तर पर खुला।
सिपला का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 910.70 रुपये के स्तर पर खुला।
More From GoodReturns

Asian Stock Market: एशियाई बाजार में भूचाल! जापान से कोरिया तक गिरावट, क्या भारत में भी होगा गिरावट का दिन?

Stock Market Holidays: 9 से 21 मार्च के बीच शेयर बाजार बंद रहेगा या खुलेगा? मार्च के हॉलिडे कैलेंडर पर नजर

आज का Financial Raashifal: 24 मार्च, 2026 - समय पर चालों से लाभ बढ़ाएं

Silver Price Today: 21 मार्च को चांदी की कीमतों में क्या बदलाव हुआ? जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

MP CM Kisan Kalyan Yojana: किसानों के खाते में कब आएंगे ₹2000? 14वीं किस्त पर बड़ा अपडेट

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications