Todays Gold Rate: सराफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने का दाम उछल है। आज 28 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 150 रुपये चढ़ गई है। वहीं, आज चांदी के दाम में भी तेजी आई है। इससे पहले यानी 27 मार्च को भी चांदी का रेट बढ़ गया था। लगातार तीन दिनों से चांदी के दाम में भी उछाल देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार में सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट कितना है, ये आप फटाफट देख सकते हैं।

ये है 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate Sarafa bazar)
आज 28 मार्च को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 1140 रुपये उछलकर 91,130 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 11,400 रुपये चढ़कर 9,11,300 रुपये पर है। इससे पहले यानी सराफा बाजार में 27 मार्च को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8,99,900 रुपये पर थी।
इन शहरों में जानें 24K गोल्ड की कीमत (today gold price)
देशभर के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट सोने के रेट(Aaj Sone Ka Dam) की बात करें तो कानपुर, जयपुर में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 9113 रुपये पर है। इसके अलावा मुंबई और पुणे में 9098 रुपये पर है।
22 कैरेट सोने की ये है लेटेस्ट कीमत (Latest Gold Price)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 1050 रुपये उछलकर 83,550 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 10,500 रुपये चढ़कर 8,35,500 रुपये पर है।
22K सोने की कीमत 27 मार्च को थी इतनी
इससे पहले यानी 27 मार्च को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,25,000 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम कल 27 मार्च को 82,500 रुपये पर था। इससे पहले सोने के दाम में 26 मार्च और 24 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी।
इन शहरों में 22K गोल्ड का दाम
कानपुर, लखनऊ, जयपुर और दिल्ली में आज 28 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8,355 रुपये पर आ गई है। वहीं, पुणे और कोलकाता में आज 22 कैरेट की कीमत 8340 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का दाम (18K Gold Price In India)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 860 रुपये उछलकर 68,360 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8600 रुपये चढ़कर 6,83,600 रुपये पर है। सराफा बाजार में 27 मार्च को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 6,75,000 रुपये पर थी।
लखनऊ और दिल्ली (today gold rate in delhi) में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 6836 रुपये पर है। इससे पहले 6718 रुपये पर गोल्ड की कीमत थी। इसके अलावा पटना और अहमदाबाद में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 6828 रुपये पर है।
चांदी का ये है लेटेस्ट रेट (Today Silver Rate)
10 ग्राम चांदी का दाम आज 30 रुपये उछलकर 1050 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 300 रुपये चढ़कर 10,500 पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 3000 रुपये चढ़कर 1,05,000 रुपये पर है। इससे पहले चांदी के दाम में दो दिन से लगातार कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
आज लखनऊ, जयपुर, दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का भाव 1050 रुपये पर है। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है।
ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत (Gold Rate News)
आज 28 मार्च को कॉमेक्स पर +0.72% उछलकर 10 बजकर 30 मिनट पर गोल्ड रेट 3,083.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का दाम 0.49% की उछाल के साथ 35.245 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। गुरुवार को सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। ट्रेड टेंशन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ऑटो टैरिफ के ऐलान के बाद शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली। ऐसे में निवेशकों का सोने में अधिक निवेश देखने को मिला।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications