Sone Ka Rate: सराफा बाजार में सोने के भाव में पिछले कई दिनों से तेजी जारी है । 17 से 20 फरवरी तक सोने के दाम में बढ़त देखने को मिली और ऐसे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8085 रुपये पर पहुंच गई थी। वहीं, 21 फरवरी को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद से 22 फरवरी से लगातार सोने के रेट(Gold Price Today In India) में उछाल देखने को मिल रहा है। आज भी सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सोने के दाम में कितना उछाल है ये आप खरीदारी से पहले जरूर चेक कर लें।

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव (Today Gold Rate)
आज 25 फरवरी को कॉमेक्स पर सोने का भाव -0.34% की गिरावट के साथ 2952.90 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। कॉमेक्स पर आज मंगलवार को सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास स्थिर रहा देखा जा रहा है। निवेशकों को ये भी चिंता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ योजना से महंगाई भी बढ़ सकती है और ग्लोबल ट्रेड वार छिड़ सकता है, इसलिए सुरक्षित निवेश के रूप में गोल्ड की मांग में तेजी आई है।
आज 22 कैरेट सोने का भाव (Aaj Sone Ka Dam)
आज 22 कैरेट का भाव लगातार दूसरे दिन बढ़ गया है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 210 रुपये उछलकर 80,900 रुपये पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट 100 ग्राम का रेट आज 2100 रुपये उछलकर 8,09,000 रुपये पर है। मुबंई और पुणे में आज 8075 रुपये पर है। वहीं, लखनऊ, जयुपर, दिल्ली, लुधियाना, मेरठ में 8,090 रुपये पर है। इसके अलावा अहमदाबाद में 8080 रुपये पर है।
24 कैरेट सोने का रेट है इतना महंगा (Aaj Sone Ka Bhav)
आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 220 रुपये चढ़कर 88,240 रुपये पर है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 2200 रुपये उछलकर 8,82,400 रुपये पर है। 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम आज लखनऊ, जयपुर और कानपुर में 8,824 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट (todays gold rate)
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 170 रुपये उछलकर 66,190 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 25 फरवरी को 1700 रुपये चढ़कर 6,61,900 रुपये पर है। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 6,619 रुपये पर है।
आज चांदी भी नहीं हुआ कोई बदलाव (Silver Rate In India Today)
25 फरवरी को चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 23 फरवरी को चांदी का रेट नहीं बदला था। आज 100 ग्राम चांदी की कीमत 10,100 रुपये पर आ गई है। वहीं, 1 किलोग्राम चांदी का दाम आज 1,01,000 रुपये पर है। कल 24 फरवरी को चांदी के भाव में सराफा बाजार में उछाल देखने को मिला था।
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
