Dubai Gold Rate: दुबई में फिसला सोने का भाव, देखें 18, 22, 24K सोने की नई कीमत

Dubai Gold Rate: दुबई में भी इन दिनों सोने के दाम में लगातार फेरबदल बना हुआ है। आज एक बार फिर यहां गोल्ड रेट में गिरावट आई है। सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर के आस-पास मंडरा रही हैं। यूएस डॉलर में तेज गिरावट और टैरिफ वॉर के बीच दुबई में भी सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है।

Dubai Gold Rate

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर तो यहां पर आज सोने के दाम 85754 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दोपहर 12:46 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 335 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की वजह से भी सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

दुबई में 24 कैरट सोने के भाव पर नजर डालें तो आज भारतीय रुपए में 83031 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 83150 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। दुबई में 22 कैरट सोने के दाम 77206 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 77385 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आज 18 कैरट सोने के दाम में गिरावट आई है। आज दुबई में 18 कैरट सोने के भाव 63477 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 63596 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सराफा बाजार में सोने का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में सोना उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरट सोने के दाम 80350 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 80650 रुपए था।

सराफा बाजार में चांदी का कारोबार

आज भारतीय सराफा बाजार में चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रही है। आज दिल्ली सराफा बाजार में 100 ग्राम चांदी का भाव 9800 रुपए है, वहीं एक दिन पहले 9900 रुपए था।

वायदा बाजार में सोने का कारोबार

अभी नजर डालें तो ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम पर तो दोपहर 12:52 मिनट तक 2,898.76 डॉलर प्रति ऑन्स रही है। इसमें 6.07 डॉलर का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.21 परसेंट के करीब की तेजी है।

वायदा बाजार में चांदी का कारोबार

इस समय ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव दोपहर 12:52 मिनट तक 32.23 डॉलर रही है। इसमें 0.10 डॉलर प्रति ऑन्स का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 0.30 परसेंट के आस पास की तेजी है।

गोल्ड खरीदते समय इन चीजों पर रखें खास नजर

सर्टिफाइड सोना ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है, AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

सोने के गहने खरीदते समय सबसे पहले उस समय के सोने के भाव के बारे में जरूर पता करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+