Aaj Ka Sone Ka Bhav Bangalore: बेंगलुरू में सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, बीते शनिवार को उछाल दर्ज की गई थी। सोने के दाम में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव आना निवेशकों के मन में चिंता का विषय बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में हल्की कमजोरी देखने को मिली है।
गोल्ड इस समय अपने ऑलटाइम हाई से नीचे कारोबार कर रहा है। आज भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को लाल निशान के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

बेंगलुरु में 24 कैरट सोने का भाव 98290 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं एक दिन पहले गोल्ड 98830 रुपए 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
आज 22 कैरट सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बेंगलुरु में 22 कैरट सोने के दाम 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 90600 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
18 कैरट सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज बेंगलुरु में 18 कैरट सोने के भाव 73720 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक दिन पहले 74130 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
भारत के कई बड़े शहरों में 24K प्रति 10 ग्राम और 22K प्रति 10 ग्राम सोने का दाम (Sone Ka Bhav)
मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98290 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
जयपुर में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98440 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98440 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 98440 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का दाम 90250 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने का दाम 98290 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 90100 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर सोने का भाव (Sone Ka Bhav)
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर सोने के दाम 96505 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:12 मिनट तक एमसीएक्स पर सोना 485 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का दाम
आज एमसीएक्स पर चांदी 107724 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 11:12 मिनट तक एमसीएक्स पर चांदी 705 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रही है।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का कारोबार
इस समय अगर हम गौर करें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम तो सुबह 11:16 मिनट तक 3,311.52 डॉलर रही है। इसमें 26.67 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.80 परसेंट के करीब की गिरावट है।
ग्लोबल मार्केट में चांदी का कारोबार
इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत सुबह 11:16 मिनट तक 36.61 डॉलर रही है। इसमें 0.32 डॉलर की गिरावट देखने को मिल रही है। यह 0.84 परसेंट के आस पास की है।
सोने की कीमतों पर एक्सपर्ट की राय
निर्मल बांग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली, जिससे यह पूरे हफ्ते में करीब 2% की उछाल के साथ बंद हुआ। इसकी बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त से कई देशों पर नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा रही।
गुरुवार रात ट्रंप ने बताया कि अमेरिका के कई व्यापारिक साझेदारों को जल्द ही टैरिफ नोटिस मिलेंगे। ये शुल्क 10% से 70% के बीच हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 10 से 12 देशों को नोटिस भेजे जाएंगे, और बाकी देशों को अगले कुछ दिनों में। यह कदम उन देशों पर लागू होगा जो 9 जुलाई तक अमेरिका के साथ व्यापार समझौते नहीं कर पाएंगे।
अमेरिका ने अब तक ब्रिटेन और वियतनाम के साथ डील कर ली है। इसके अलावा चीन के साथ एक अस्थायी समझौता भी हुआ है, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ती व्यापारिक तनातनी कुछ हद तक थम गई है।
ट्रंप के इस सख्त कदम से वैश्विक मंदी की आशंका फिर तेज हो गई है। इसी डर के चलते निवेशक अब सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोना सबसे भरोसेमंद माना जाता है। यही वजह है कि सोने की मांग में लगातार मजबूती बनी हुई है।
इस बीच, गुरुवार को आए मजबूत जॉब डेटा के बाद अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की संभावना और भी कम हो गई है। आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ती हैं तो सोने पर दबाव आता है, लेकिन इस बार वैश्विक तनाव और महंगाई की चिंता से सोना अब भी मजबूत बना हुआ है।
सिर्फ निवेशक ही नहीं, दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। अभी सोना अप्रैल में बने रिकॉर्ड से करीब 160 डॉलर नीचे है, लेकिन साल की शुरुआत से अब तक यह 25% से ज्यादा ऊपर चल रहा है।
व्यापारिक तनाव, वैश्विक अनिश्चितता और आर्थिक डर के माहौल में सोना एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अगर ये हालात बने रहते हैं, तो आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और ऊंचाई छू सकती हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
