Gold rate at all time high:आज एमसीएक्स पर सोना वायदा अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इसका मुख्य कारण डॉलर के कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पीली धातु को मदद मिली। फरवरी वायदा अनुबंध इंट्राडे आधार पर 62,934 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। डॉलर इंडेक्स फिलहाल तीन महीने के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है और 103 अंक के नीचे फिसल गया है।
कॉमेक्स पर, सोना वायदा बुधवार को 4.90 डॉलर या 0.24% की बढ़त के साथ 2,044.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी वायदा 0.06 या 0.24% की बढ़त के साथ 24.995 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। फरवरी अनुबंध सुबह 11:40 बजे 62,840 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो मंगलवार के बंद भाव से 118 रुपये या 0.19% अधिक है।

जानिए कल से आज में कितना बदला सोना और चांदी का रेट
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज गोल्ड का रेट 62775 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। यह सोने का खुदरा बाजार में ऑल टाइम रेट है। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 61913 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार आज सोना 862 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी के साथ खुला है।
आज चांदी का रेट 75750 रुपये प्रति किलो पर खुला है। चांदी पिछले कारोबारी दिवस पर 74889 प्रति किलो के रेट पर बंद हुई थी। इस प्रकार आज चांदी का रेट 861 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ खुला है।
चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 714 रुपये नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 12 बजे सोने में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। सोने में 5 दिसंबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 125.00 रुपये की तेजी के साथ 62,510.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है। वहीं चांदी की 5 दिसंबर 2023 की फ्यूचर ट्रेड 71.00 रुपये की तेजी के साथ 75,370.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में जानिए किस रेट पर हो रहा है गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 0.25 डॉलर की गिरावट के साथ 2,044.20 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 24.95 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
किसी भी शहर का गोल्ड और चांदी का लेटेस्ट रेट जानने के लिए यहां क्लिक करें
जानें आज किस कैरेट के गोल्ड का क्या रेट है
- 10 कैरेट यानी 41.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 36723 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 504 रुपये की तेजी है।
- 14 कैरेट यानी 58.3 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 47081 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 646 रुपये की तेजी है।
- 18 कैरेट यानी 75.0 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 57502 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 790 रुपये की तेजी है।
- 22 कैरेट यानी 91.7 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 62524 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 859 रुपये की तेजी है।
- 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्ध गोल्ड का रेट आज 62775 रुपये के स्तर पर है। कल की तुलना में आज रेट में 862 रुपये की तेजी है।
नोट: इस खबर में 22ct (22 कैरेट) और 24ct (24 कैरेट) गोल्ड के दाम प्रति 10 ग्राम के हिसाब से दिए जा रहे हैं। एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखेगा।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!



Click it and Unblock the Notifications