सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट, चांदी 230 रुपए टूटी

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोने के दाम 70 रुपए गिरकर 39020 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए।

नई द‍िल्‍ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोने के दाम 70 रुपए गिरकर 39020 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए। वहीं चांदी की कीमत 232 रुपए प्रति किलोग्राम टूटकर 44768 रुपए प्रति किलो बोली गई। वहीं कारोबारियों के अनुसार वैवाहिक मांग निकल चुकी है। क्‍यूंकि हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार 15 दिसंबर से एक महीने तक शुभ कार्य नहीं होंगे। अब 14 जनवरी के बाद फिर से वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य फिर से शुरू होंगे।

Today Gold Prices Showed Weakness Of Rs 70, Silver Lost Rs 230

अंतरराष्ट्रीय बजार में सोना और चांदी मजबूत
उधर विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में मजबूती दिखी। सिंगापुर में चांदी 17.05 डालर प्रति ट्राय औंस पर मजबूत थी। न्यूयार्क में गत दिवस सोना 1472.40 डालर पर मजबूत रहा। स्थानीय बाजार में मांग कमजोर रहने से दोनों कीमती धातुओं पर दबाव दिखा।

भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज सोना और चांदी टूटे
वहीं सोना स्टैंडर्ड 70 रुपए गिरकर 39020 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया। कारोबारियों के अनुसार चांदी में औद्योगिक मांग कमजोर रही। हाजिर में चांदी घटकर 44768 रुपए प्रति किलो बोली गई। वायदा कारोबार में 43970 रुपए पर 15 रुपए प्रति किलो ऊंची बोली गई। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30200 रुपए और सिक्का लिवाली-बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिका रही।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम: 39,020 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम: 38,850 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,768 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम: 43,970 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई: 910 रुपए सिक्का
बिकवाली प्रति इकाई: 920 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम: 30,200 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+