अनलॉक 1 के पहले दिन सर्राफा बाजार में थोड़ी रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में भारी बदलाव दर्ज की जा रही है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने ने रिकवरी शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: अनलॉक 1 के पहले दिन सर्राफा बाजार में थोड़ी रौनक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में भारी बदलाव दर्ज की जा रही है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने ने रिकवरी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सोने की कीमत में 1000 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। एमसीएक्स पर सोना 1000 रुपए गिरकर 45732 रुपए पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में ये गिरावट हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट थी, लेकिन आज सोमवार को बाजार खुलते ही सोने ने इस गिरावट को रिकवर कर लिया और सोना 8 जून 2020 को 46100 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब पहुंच गया। सोने की कीमत में शुक्रवार की तेज गिरावट के बाद सोमवार 8 जून को रिकवरी देखने को मिल रही है। आज कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

सर्राफा बाजार में लौटी रोनक
अमेरिका के अच्छे रोजगार आंकड़ों के चलते शुक्रवार को सोना करीब 2 फीसदी तक गिर कर निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को सर्राफा बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई। वहीं सोमवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। 8 जून को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमत में 186 रूपए की तेजी देखने को मिली और सोना 45884 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। माना जा रहा है कि सोना 46100 रुपए के आंकड़े को छू लेना। वहीं एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 404 रुपए की तेजी के साथ 47755 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बाजार खुलते ही सोने की कीमत में दिखी तेजी
आज यानि सोमवार से दिल्ली सर्राफा बाजार भी खुल गए हैं। 80 दिनों के बाद एक बार फिर से दिल्ली सर्राफा बाजार में रौनक लौट आई है। सोने की कीमत में बाजार खुलते ही तेजी देखने को मिली। सोमवार को वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में बढ़त जारी है। 5 अगस्त के डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.51 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 45,931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 5 अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत 234 रुपए की तेजी के साथ 46,097 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।
चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी
सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 47755 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर सोने-चांदी की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत की बात करें तो दोनों ही धातुओं की कीमत में तेजी आई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वैश्विक बाजार में सोना 10.60 डॉलर की बढ़त के साथ 1693.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं 0.27 डॉलर की बढ़त के साथ 17.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications