सोना 750 रु सस्‍ता, चेक करें चांदी की कीमत

आज रुपए में डॉलर के मुकाबले में भारी गिरावट और मांग में कमी की वजह से सोने और चांदी के दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

नई द‍िल्‍ली: आज रुपए में डॉलर के मुकाबले में भारी गिरावट और मांग में कमी की वजह से सोने और चांदी के दाम चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। जहां सोने के दाम 750 रुपए प्रति दस ग्राम गिरकर 41,720 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं। वहीं चांदी की कीमत भी 1160 रुपए प्रति किलोग्राम कम होकर 36,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। जानकारों की मानें तो रुपए के मुकाबले डॉलर में मजबूती आ जाने से सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है। विदेशी बाजारों में भी 7 से 11 डॉलर प्रति ओंस तक कम हुआ है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना और चांदी के दाम कम हो रहे हैं।

Today Gold Cheap At Rs 750 Check Silver Price

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमत
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार डॉलर के लगातार बढऩे और कोरोना वायरस की वजह से डिमांड में कमी आने के कारण सोना हाजिर 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,486.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 7.10 डॉलर चढ़कर 1,485 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी हाजिर 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 12.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस का असर अभी और देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

स्थानीय बाजार में आज सोना और चांदी के दाम में गिरावट
विदेशों में रही गिरावट का असर स्थानीय बाजार पर भी दिखा। सोना स्टैंडर्ड 750 रुपए टूटकर 41,720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना बिटुर इतनी ही गिरावट के साथ 41,550 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 400 रुपए की नरमी के साथ 31,400 रुपए प्रति इकाई पर रही। चांदी हाजिर 1,160 रुपए टूटकर 36,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। चांदी वायदा 354 रुपए फिसलकर 34,450 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 830 रुपए और 840 रुपए प्रति इकाई पर रहे। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 41,720 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 41,550 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 36,400 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 34,450 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 830 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 840 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,400 रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+